Move to Jagran APP

टोक्‍यो ओलंपिक के लिए झारखंड की निक्की प्रधान व सलीमा टेटे भारतीय महिला हाॅकी टीम में शामिल

Indian Womens Hockey Team Tokyo Olympics Jharkhand News झारखंड के खूंटी व सिमडेगा की रहने वाली निक्की प्रधान व सलीमा टेटे टोक्यो ओलंपिक के लिए भारतीय महिला हाॅकी टीम में शामिल की गई हैं। निक्‍की दूसरी बार ओलंपिक में जाएंगी।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Thu, 17 Jun 2021 06:36 PM (IST)Updated: Thu, 17 Jun 2021 06:39 PM (IST)
टोक्‍यो ओलंपिक के लिए झारखंड की निक्की प्रधान व सलीमा टेटे भारतीय महिला हाॅकी टीम में शामिल
Indian Women's Hockey Team, Tokyo Olympics, Jharkhand News निक्‍की दूसरी बार ओलंपिक में जाएंगी।

रांची, जासं। झारखंड की लड़कियां टोक्‍यो ओलंपिक में खेलने जाएंगी। खूंटी जिले की रहने वाली निक्की प्रधान व सिमडेगा की सलीमा टेटे का चयन भारतीय महिला हाॅकी टीम में हुआ है। यह पहला मौका है जब झारखंड की दो हाॅकी खिलाड़ी एक ही ओलंपिक में भाग लेंगी। हाॅकी इंडिया ने आज ही 16 सदस्यीय महिला हाॅकी टीम की घोषणा की है। इसमें झारखंड की निक्की प्रधान डिफेंडर जबकि सलीमा का चयन मिडफिल्डर के तौर पर किया गया है। इससे पहले पुरुष या महिला हाॅकी टीम में कभी भी झारखंड के दो खिलाड़ी भारतीय ओलंपिक टीम का हिस्सा नहीं बन पाए हैं। 

loksabha election banner

दो ओलंपिक खेलनेवाली दूसरी महिला खिलाड़ी बनेंगी निक्की प्रधान 

भारतीय हाॅकी टीम में जगह बनाते ही निक्की प्रधान ने एक रिकाॅर्ड बना दिया है। निक्की झारखंड की सिर्फ दूसरी महिला खिलाड़ी बन गई हैं जिन्होंने दो ओलंपिक खेलने का गौरव प्राप्त किया है। इससे पहले का रिकाॅर्ड तीरंदाज दीपिका के नाम था जो इस बार तीसरी बार ओलंपिक का हिस्सा बनेंगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.