Move to Jagran APP

झारखंड में लॉकडाउन को लेकर बैठक आज, 15 मई तक के लिए बढ़ सकती है सख्ती

Lockdown May Extend in Jharkhand बिहार के गाइडलाइंस का अधिकारी अध्ययन कर रहे हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि मौजूदा पाबंदियां लागू रहेंगी। झारखंड सरकार गरीबों के हित में निर्णय ले सकती है। गैर जरूरी सेवाओं पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की तैयारी है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Tue, 04 May 2021 07:57 PM (IST)Updated: Tue, 04 May 2021 07:59 PM (IST)
झारखंड में लॉकडाउन को लेकर बैठक आज, 15 मई तक के लिए बढ़ सकती है सख्ती
Lockdown May Extend in Jharkhand गैर जरूरी सेवाओं पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की तैयारी है।

रांची, राज्य ब्यूरो। Lockdown May Extend in Jharkhand झारखंड में स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह (आंशिक लॉकडाउन) का गुरुवार की सुबह छह बजे समापन से पहले राज्य सरकार अवधि विस्तार का मन बना रही है। लॉकडाउन के मसले पर बुधवार को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन पर उच्च स्तरीय बैठक प्रस्तावित है। इसमें स्वास्थ्य सचिव बन्ना गुप्ता के अलावा मुख्य सचिव और आपदा तथा स्वास्थ्य विभाग के सचिव भी मौजूद रहेंगे। इस बात के संकेत मिल रहे हैं कि बिहार की तर्ज पर सख्त पाबंदियों के साथ यहां भी 15 मई तक के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह का विस्तार होगा।

loksabha election banner

इसपर सरकार को सहयोगी दलों का भी समर्थन मिल रहा है। बिहार में पांच मई से 15 मई तक के लिए लॉकडाउन की घोषणा हो चुकी है। झारखंड के अधिकारी भी बिहार के गाइडलाइंस का अध्ययन कर रहे हैं ताकि उसके आधार पर यहां भी कुछ पाबंदियों सख्ती के साथ लागू कर सकें। उम्मीद जताई जा रही है कि मौजूदा पाबंदियां लागू रहेंगी। जहां तक दुकानों को खोलने के लिए दोपहर दो बजे तक का समय दिया गया था, उसे 11 बजे तक किया जा सकता है। बिहार सरकार ने मई महीने में राशन कार्ड धारकों को मुफ्त में राशन देने का फैसला लिया है।

इसके लिए उपभोक्ताओं को मुफ्त राशन मिलेगा और उसका भुगतान राज्य सरकार करेगी। झारखंड सरकार भी गरीबों के हित में इसपर निर्णय ले सकती है। बिहार में भी शादी-विवाह के लिए अधिकतम 50 व्यक्तियों की ही इजाजत दी गई है और विवाह में डीजे-जुलूस पर रोक है। इसकी सूचना शादी-विवाह के कम से कम तीन दिन पहले स्थानीय थाने को देनी होगी। झारखंड में भी 50 व्यक्तियों को ही शादी-विवाह में जाने की अनुमति दी गई है, लेकिन थाने वाली बाध्यता यहां नहीं है। आवश्यक सेवाओं को छोड़कर अन्य सभी दफ्तरों, दुकानों व सेवाओं पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की तैयारी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.