Move to Jagran APP

Shanivar No Car: रांची नगर निगम के कर्मियों ने चलाई साइकिल, युवाओं ने भी सड़क पर उतर कर दिया साथ

Shanivar No Car Jharkhand News रांची को प्रदूषण मुक्त और खुद को सेहतमंद बनाने का लक्ष्य लेकर युवा सड़कों पर उतरे। उप नगर आयुक्त कुवंर सिंह पाहन ने कहा कि लोगों को एक दिन कम से कम कार छोड़कर साइकिल का प्रयोग करना चाहिए।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sat, 10 Apr 2021 09:53 AM (IST)Updated: Sat, 10 Apr 2021 09:58 AM (IST)
Shanivar No Car: रांची नगर निगम के कर्मियों ने चलाई साइकिल, युवाओं ने भी सड़क पर उतर कर दिया साथ
Shanivar No Car, Jharkhand News साइकिल चलाते निगम के कर्मी।

रांची, जासं। Shanivar No Car, Jharkhand News राजधानी रांची को प्रदूषण मुक्त और खुद को सेहतमंद बनाने का लक्ष्य लेकर युवाओं की अलग-अलग टोली शनिवार को एक बार फिर सड़क पर उतरी। कोरोना महामारी से बचाव के लिए सरकार की ओर से तय गाइडलाइन का अनुपालन करते हुए शनिवार नो कार अभियान को आगे बढ़ाया। रांची नगर निगम की ओर से संचालित अभियान का इस शनिवार को पांचवां हफ्ता रहा। अभियान ने एक माह से अधिक का सफर पूरा कर लिया है।

loksabha election banner

अभियान के तहत रामदयाल मुंडा पार्क से मेन रोड होते हुए मोरहाबादी रामदयाल मुंडा पार्क तक निगम के कर्मचारियों ने साइकिल चलाई। नगर निगम के सिटी मैनेजर विजेंद्र कुमार, उप नगर आयुक्त कुंवर सिंह, पार्क मैनेजर नंद कुमार बड़ाईक ने साइकिल चलाकर लोगों को जागरूक किया। जागरूकता अभियान में अलग-अलग कॉलेज के छात्रों ने भी भाग लिया। सुबह 9:00 बजे इसकी शुरुआत हुई। इसमें उपनगर नगर आयुक्त शामिल हुए। उप नगर आयुक्त कुवंर सिंह पाहन ने कहा कि लोगों को एक दिन कम से कम कार छोड़कर साइकिल का प्रयोग करना चाहिए। इससे हमारा पर्यावरण बेहतर होगा।

अभियान के प्रति आम लोगों को प्रेरित करने के उद्देश्य से युवाओं और निगम कर्मचारियों ने अलग-अलग समूह में लोगों से संवाद भी किया। इस अभियान में पूरे शहर की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए निगम की ओर से लगातार जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है। यही कारण है कि इसमें हर गुजरते दिन के साथ लोगों की भागीदारी बढ़ रही है। अभियान के पांचवें हफ्ते में एक बार फिर सड़कों पर आम दिनों की अपेक्षा वाहनों की संख्या कम दिखी। रांची नगर निगम के आयुक्त मुकेश कुमार ने इस अभियान में जनता की बढ़ती भागीदारी के लिए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

विभिन्न शिक्षण संस्थाओं की ओर से इस मुहिम को अपना समर्थन दिया जा रहा है। अलग-अलग स्थानों से युवाओं का दल साइकिल लेकर सड़कों पर निकल रहा है। एक तरफ जहां लोग शहर के वातावरण को बेहतर करने के लिए आगे आ रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ अपनी सेहत का भी ख्याल रख रहे हैं। इस अभियान को शहर के प्रबुद्ध वर्गों का भी समर्थन प्राप्त है। कोरोना महामारी को देखते हुए छोटी-छोटी टोली में अलग-अलग आयोजन हो रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.