रांची में देह व्यापार का भंडाफोड़, 5 महिलाएं सहित 10 गिरफ्तार Ranchi News
Flesh Trade Busted in Ranchi Jharkhand News चुटिया गोसाईंटोला स्थित एक घर में देह व्यापार चलाए जाने की सूचना पुलिस के वरीय अधिकारियों को मिली थी। इस सूचना के बाद रांची की महिला थाने की टीम द्वारा रविवार की देर रात चुटिया इलाके में छापेमारी की गई।
रांची, जासं। Flesh Trade Busted in Ranchi, Jharkhand News रांची के चुटिया इलाके में देह व्यापार का भंडाफोड़ किया गया है। पुलिस की छापेमारी में 5 महिलाएं सहित 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन महिलाओं के कॉल गर्ल होने की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार चुटिया गोसाईंटोला स्थित एक घर में देह व्यापार चलाए जाने की सूचना पुलिस के वरीय अधिकारियों को मिली थी।
इस सूचना के बाद रांची की महिला थाने की टीम द्वारा रविवार की देर रात चुटिया इलाके में छापेमारी की गई। इसके बाद संबंधित घर में मौजूद 5 महिलाएं सहित 10 लोगों को हिरासत में लिया गया। सभी से पुलिस पूछताछ कर रही है। महिलाएं अलग-अलग जगह की रहने वाली बताई जा रही है। फिलहाल देह व्यापार चलाने वाले सरगना की तलाश चल रही है।
किराये के घर में चल रहा था देह व्यापार
पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार चुटिया स्थित एक किराये के घर में देह व्यापार चलाया जा रहा था। इसमें अलग-अलग जगहों से महिलाएं लाकर रखी जाती थी। इसी सूचना पर पुलिस की टीम ने छापेमारी कर सभी को हिरासत में लिया है। मौके से कुछ आपत्तिजनक सामान भी बरामद होने की सूचना है। हालांकि पुलिस अभी यह स्पष्ट नहीं कर रही है कि मामला पूरी तरह से देह व्यापार से जुड़ा हुआ है।