Move to Jagran APP

Shivraj Singh Chouhan Birthday: 62 साल के हुए 'मामा' शिवराज सिंह चौहान, बाबूलाल-रघुवर ने दी जन्‍मदिन की बधाई

Shivraj Singh Chouhan Birthday मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के 62वें जन्‍मदिन पर झारखंड के पूर्व मुख्‍यमंत्री और भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने बधाई दी है। पूर्व मुख्‍यमंत्री रघुवर दास ने भी शिवराज के दीर्घायु होने की कामना की।

By Alok ShahiEdited By: Published: Fri, 05 Mar 2021 08:31 AM (IST)Updated: Fri, 05 Mar 2021 11:57 AM (IST)
Shivraj Singh Chouhan Birthday: 62 साल के हुए 'मामा' शिवराज सिंह चौहान, बाबूलाल-रघुवर ने दी जन्‍मदिन की बधाई
Shivraj Singh Chouhan Birthday: मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आज जन्‍मदिन है।

रांची, जेएनएन। Shivraj Singh Chouhan Birthday: मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के 62वें जन्‍मदिन पर झारखंड के पूर्व मुख्‍यमंत्री और भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने बधाई दी है। पूर्व मुख्‍यमंत्री रघुवर दास ने भी शिवराज के दीर्घायु होने की कामना की। बाबूलाल ने ट्विटर पर अपने संदेश में लिखा- मध्यप्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी को जन्मदिवस की ढेर सारी बधाई व शुभकामनाएं। आपके कुशल नेतृत्व में राज्य का सर्वांगीण विकास हो रहा है। आप अनवरत राज्य की जनता व देश की सेवा करते रहें ऐसी कामना है। बाबा बैद्यनाथ आपको उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु प्रदान करें।

loksabha election banner

झारखंड के पूर्व मुख्‍यमंत्री रघुवर दास ने अपने संदेश में लिखा- मध्यप्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान  जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। बाबा बैजनाथ और मां पार्वती से ईश्वर आपको दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं। जीवेत शरदः शतम्।।

भाजपा के झारखंड प्रदेश अध्‍यक्ष दीपक प्रकाश ने अपने संदेश में लिखा- मध्यप्रदेश के विकास पुरुष, लोकप्रिय मुख्यमंत्री माननीय शिवराज सिंह चौहान जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मैं ईश्वर से कामना करता हूं कि आप सदैव स्वस्थ रहें एवं दीर्घायु हों।

भाजपा सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने अपने संदेश में लिखा- मध्य प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई व शुभकामनायें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.