Move to Jagran APP

Nitish Kumar Birthday: 70 के हुए नीतीश कुमार, नेताओं ने ऐसे दी जन्मदिन की बधाई...

Happy Birthday Nitish Kumar प्रदेश जदयू (JDU) बिहार के मुख्यमंत्री (Chief Minister of Bihar) नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के जन्मदिन को विकास दिवस के रूप में मनाएगा। सोमवार को प्रदेश पार्टी कार्यालय में प्रदेश संयोजक श्रवण कुमार की उपस्थिति में केक काटकर इसका शुभारंभ किया जाएगा।

By Alok ShahiEdited By: Published: Sun, 28 Feb 2021 09:35 PM (IST)Updated: Tue, 02 Mar 2021 05:44 AM (IST)
Nitish Kumar Birthday: 70 के हुए नीतीश कुमार, नेताओं ने ऐसे दी जन्मदिन की बधाई...
Happy Birthday Nitish Kumar बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार आज अपना 70वां जन्‍मदिन मना रहे हैं।

रांची, राज्य ब्यूरो। Happy Birthday Nitish Kumar प्रदेश जदयू (JDU) बिहार के मुख्यमंत्री (Chief Minister of Bihar) नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के जन्मदिन को विकास दिवस के रूप में मना रहा है। सोमवार को प्रदेश पार्टी कार्यालय में प्रदेश संयोजक श्रवण कुमार की उपस्थिति में केक काटकर इसका शुभारंभ किया गया। साथ ही नीतीश कुमार (Nitish Kumar Birthday) द्वारा मुख्यमंत्री (Bihar CM Nitish Kumar) के रूप में किए गए विकास कार्यों पर चर्चा की गई।

loksabha election banner

बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में उनके द्वारा किए गए कार्यों की हुई चर्चा राज्य ब्यूरो, रांची : प्रदेश जदयू ने सोमवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 70वें जन्मदिवस को विकास दिवस के रूप में मनाया। इसे लेकर डीबडीह स्थित पार्टी कार्यालय में पार्टी नेताओं ने केक काटकर नीतीश कुमार को जन्मदिन की बधाई व शुभकामनाएं दी। साथ ही उनके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु जीवन की कामना भी की। इस अवसर पर नेताओं ने मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार द्वारा किए गए विकास कार्यों की चर्चा की।

प्रदेश संयोजक श्रवण कुमार ने कहा कि नीतीश कुमार ने सदैव मुद्दों पर आधारित राजनीति की है। उन्होंने बिहार को कम समय में राष्ट्रीय फ़लक पर नई पहचान दिलाई। आज नीतीश के कार्यों के कारण ही कोरोना पर नियंत्रण में बिहार अग्रणी है। इस मौके पर जदयू नेता संजय सहाय, रमेश सिंह, भगवान सिंह, आशा शर्मा, उपेंद्र सिंह, सागर कुमार, ज़फर कमाल आदि उपस्थित थे।

निकाय और पंचायत चुनाव से पहले बूथ स्तर तक संगठन को धारदार बनाएं : रामेश्वर

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सह राज्य के वित्त मंत्री डा. रामेश्वर उरांव ने निकाय और पंचायत चुनाव के पूर्व बूथ स्तर तक संगठन को धारदार बनाने पर बल दिया है। कांग्रेस भवन में रविवार को पार्टी के सिंबल से नगर निकाय चुनाव लड़े हुए प्रत्याशियों को संबोधित करते हुए निर्देश दिया कि चुनाव के पूर्व बूथ स्तर पर गतिविधियां बढ़ाएं। बैठक में प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, नगर निकाय चुनाव के संयोजक रवीन्द्र सिंह भी उपस्थित थे।

डा. उरांव ने उपस्थित सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जनता की समस्याओं का समाधान कराएं और सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाने का प्रयास करें। अगर जरूरत पड़ी तो प्रदेश स्तर पर भी अपनी बातों को रख सकते हैं ताकि उनकी समस्याओं का समाधान किया सके। ज्यादा से ज्यादा कांग्रेस का सदस्य बनाना है। कांग्रेस पार्टी चुनावी घोषणा के अनुरूप कार्य कर रही है और उसी का नतीजा है कि सरकार बनते ही पत्थलगड़ी जैसी जटिल समस्याओं का समाधान किया और किसानों का कर्ज माफ किया।

वहीं पूरे लाॅकडाउन के दौरान हमारी सरकार ने राज्य की जनता को हर संभव मदद पहुंचाने का प्रयास किया है। नगर निकाय चुनाव के संयोजक रवीन्द्र सिंह ने कहा कि जमीनी स्तर के नेताओं को कांग्रेस पार्टी हमेशा महत्व देती रही है। इस बार भी ऐसे ही नेताओं को संगठन चुनेगी, जो जनता के बीच रहकर जनता की समस्याओं का समाधान किया हो। बैठक में डा. राजेश गुप्ता, डा. एम तौसीफ, योगेन्द्र शर्मा उर्फ मुन्ना शर्मा, पीटर मुंडा, शैलेश चौबे, बासुकीनाथ यादव, दिनेश मुंडा, मुन्ना कुमार देव आदि मौजूद थे।

गिरिडीह के कई पार्टियों के नेता कांग्रेस में शामिल

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय में रविवार को प्रदेश अध्यक्ष डा. रामेश्वर उरांव की मौजूदगी में कई पार्टियों के नेता कांग्रेस में शामिल हुए। इनका नेतृत्व गिरिडीह जिला के अध्यक्ष नरेश वर्मा कर रहे थे। कांग्रेस में शामिल होनेवाले नेताओं का कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, रवींद्र सिंह आदि नेताओं ने माला पहनाकर स्वागत किया। सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं को माला व पार्टी का पट्टा पहनाया गया। कांग्रेस में शामिल होने वालों में मुख्य रूप से मो. ईकबाल, बिजेन्द्र माथुर, मुरली मंडल, घनश्याम मंडल, राजेन्द्र सिंह, भुनेश्वर रविदास, डा. आशिक अंसारी, बसारत अंसारी, डा. जेड रहमान, बशीर बोस, हैदर अली आदि नाम शामिल हैं।

मौके पर डा. रामेश्वर उरांव ने कहा कि कांग्रेस के प्रति लोगों की आस्था और विश्वास लगातार बढ़ रही है। कांग्रेस पार्टी में सबका तहेदिल से स्वागत है। उन्होंने गिरिडीह जिला अध्यक्ष नरेश वर्मा, बगोदर विधानसभा कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी बासुदेव वर्मा एवं इंटक राष्ट्रीय सचिव सह राजकिशोर सिंह को धन्यवाद दिया जिनके प्रयास से लोगों को कांग्रेस पार्टी में शामिल कराया गया है। मिलन समारोह में प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डा. राजेश गुप्ता, डा. एम तौसीफ, ईश्वर आनंद, महिला कांग्रेस अध्यक्ष गुंजन सिंह, भानू प्रताप बडा़ईक, शकील अख्तर अंसारी आदि मौजूद थे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.