Move to Jagran APP

राम मंदिर निर्माण में बने सहभागी, कार्यालय पहुंच कर किया समर्पण

अयोध्या में बनने वाले भव्य राममंदिर हेतु निधि समर्पण करने के लिए झारखंड सहित देशभर के लोगों में खासा उत्साह रहा।

By JagranEdited By: Published: Sun, 28 Feb 2021 06:05 AM (IST)Updated: Sun, 28 Feb 2021 06:05 AM (IST)
राम मंदिर निर्माण में बने सहभागी, कार्यालय पहुंच कर किया समर्पण
राम मंदिर निर्माण में बने सहभागी, कार्यालय पहुंच कर किया समर्पण

जागरण संवाददाता, रांची : अयोध्या में बनने वाले भव्य राममंदिर हेतु निधि समर्पण करने के लिए झारखंड सहित देशभर के लोगों में खासा उत्साह रहा। 15 जनवरी से शुरू होकर 44 दिनों तक चले अभियान के अंतिम दिन शनिवार को जगह-जगह लोगों ने खुलकर समर्पण किया। टोली के लोगों से संपर्क नहीं होने पर विश्व हिदू परिषद व अभियान के लिए बनाए गए कार्यालय पर पहुंच कर समर्पण किया। रांची में लक्ष्मी नारायण मंदिर में बनाए गए कार्यालय में पहुंचकर कई लोगों ने कूपन प्राप्त किया। वैसे अभियान में लगे कार्यकर्ता भी घर घर पहुंचने की कोशिश में लगे रहे। रांची के अभियान प्रभारी मिथिलेश्वर मिश्रा ने कहा कि निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने में लगभग सफल रहे हैं। पूरा आंकड़ा एक दो दिनों में होने वाली बैठक के बाद पता चलेगा। वनवासी समाज भी हैं उत्साहित

loksabha election banner

वनवासी समाज काफी उत्साहित है। जहां भी अभियान में लगे कार्यकर्ता पहुंचे लोगों ने उत्साह पूर्वक मंदिर निर्माण के लिए सहयोग किया। पहाड़ों पर बसा आदिम जनजाति का परिवार हो या सुदूर जंगलों में बसे लोग, सभी ने समर्पण निधि किया। जनजाति समाज के लोगों का उत्साह उस समय देखने को मिला जब अभियान प्रमुख मिथिलेश्वर मिश्र रांची के खिजरी प्रखंड के अंतर्गत हरदाग के पास चीटीर ग्राम पहुंचे। यह मुंडा जनजाति बहुल गांव है जहां राम जी के प्रति गहरी श्रद्धा का भाव देखने को मिला। माताओं में श्रद्धा थी तो बच्चे भी उत्साहित थे। शालू मुंडा ,सोहराई मुंडा, महादेव मुंडा, कंचन मुंडा, बिजला मुंडा, सोनिया सांगा, सुकरा मुंडा, दादू मुंडा सहित अन्य ने समर्पण किया। बबन कुमार ने श्रीराम मंदिर के लिए दिए 5.55 लाख

जासं, रांची : नरसिंह कंस्ट्रक्शन के प्रोपराइटर बबन कुमार ने शनिवार को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर-निर्माण हेतु पांच लाख 55 हजार रुपये का सहयोग प्रदान किया। यह राशि प्रांत प्रचारक रविशंकर को सौंपा। मौके पर महानगर सह कार्यवाह दीपक पांडेय, विश्वकर्मा नगर अभियान प्रमुख सतीश झा, नगर कार्यवाह फाल्गुनी, निधि प्रमुख जयंत झा, संजय आदि शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.