Move to Jagran APP

Jharkhand: राजभवन में नहीं हुआ ऐट होम कार्यक्रम, राज्यपाल से मिले मुख्‍यमंत्री व विधानसभा अध्‍यक्ष

Jharkhand Government News Today प्रत्येक वर्ष गणतंत्र दिवस पर शाम चार बजे आयोजित होनेवाले ऐट होम कार्यक्रम में राज्यपाल मुख्यमंत्री मंत्री सहित कई गणमान्य लोग शामिल होते थे। विधानसभा अध्‍यक्ष रबींद्रनाथ महतो ने राज्‍यपाल को डायरी भेंट की।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Tue, 26 Jan 2021 07:49 PM (IST)Updated: Tue, 26 Jan 2021 07:58 PM (IST)
Jharkhand: राजभवन में नहीं हुआ ऐट होम कार्यक्रम, राज्यपाल से मिले मुख्‍यमंत्री व विधानसभा अध्‍यक्ष
राज्‍यपाल द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करने पहुंचे मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन।

रांची, राज्य ब्यूरो। प्रत्येक वर्ष 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजभवन के बिरसा मंडप में आयोजित होनेवाला ऐट होम कार्यक्रम इस बार नहीं हुआ। कोरोना के कारण यह कार्यक्रम आयोजित नहीं करने का निर्णय लिया गया था। प्रत्येक वर्ष शाम चार बजे आयोजित होनेवाले इस कार्यक्रम में राज्यपाल, मुख्यमंत्री, मंत्री सहित कई गणमान्य लोग शामिल होते थे। हालांकि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तथा विधानसभाध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो ने राजभवन में राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से अलग-अलग मुलाकात की। यह उनकी शिष्टाचार भेंट थी। विधानसभाध्यक्ष ने उक्त अवसर पर झारखंड विधानसभा द्वारा प्रकाशित डायरी भी राज्यपाल को समर्पित किया।

loksabha election banner

राज्यपाल ने इन पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को प्रदान किया पुलिस पदक

वीरता के लिए पुलिस पदक

- आइपीएस अनीश गुप्ता : तत्कालीन एसपी चाईबासा वर्तमान में कमांडेंट जैप वन

- सिपाही राजू सोय : जैप वन

विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक

- नंदकिशोर सिंह : धनबाद जिला

सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक

- पुलिस निरीक्षक राजेश प्रकाश सिन्हा : तत्कालीन अपराध अनुसंधान विभाग वर्तमान में जेएपीटीसी पदमा

- अवर निरीक्षक जय प्रकाश सिंह : अपराध अनुसंधान विभाग

- अवर निरीक्षक मुक्तिमान थापा : जैप वन

- अवर निरीक्षक मान सिद्ध हैरेंज : जैप 3 धनबाद

- सहायक अवर निरीक्षक लक्ष्मण कुमार सिंह : जैप 10

- सहायक अवर निरीक्षक मोहम्मद इश्तियाक अहमद : गुमला जिला

- हवलदार कैलाश कुमार श्रेष्ठ : जैप वन

- हवलदार शिवपूजन प्रसाद : आईआरबी 3 चतरा

- हवलदार चंद्रभानु सिंह : आईआरबी 3 चतरा

- हवलदार भारत गुरुंग : झारखंड जगुआर

- हवलदार निस्तार सुंडी : खूंटी जिला

- हवलदार हेंब्रम साईंबु बाड़ा : जंगल वारफेयर स्कूल

- डीएसपी सुधीर कुमार : तत्कालीन डीएसपी सीसीआर जमशेदपुर वर्तमान में डीएसपी मुख्यालय चाईबासा

- सहायक अवर निरीक्षक देवेंद्र कुमार सिंह : यातायात रांची

- हवलदार प्रफुल्ल किडो : बोकारो

- हवलदार भानु प्रताप : बोकारो

- परमेश्वर प्रसाद : लोहरदगा

- रणवीर प्रसाद सिंह : गुमला

- अरुण कुमार भगत : लोहरदगा

- शंकर नाथ : अपराध अनुसंधान विभाग रांची

- श्यामल कुमार मंडल :  बोकारो

- रतनलाल लायक : बोकारो

- चितरंजन प्रसाद सिन्हा: रांची

- विजय कुमार रंजन : कोडरमा

- जमाल अहमद : गोड्डा

- जेरोम बाखला : जंगल वारफेयर स्कूल

- प्रेम कुमार : जैप 10 रांची

- दिनेश प्रसाद : जैप 10 रांची

- इफ्तेखार खां :  जैप 10 रांची

- निरंजन भगत : पलामू

- रामेश्वर सिंह यादव : खूंटी

- इरकन कुजूर : खूंटी

- पुष्पा टोप्पो : खूंटी

- सुनील कुमार : चतरा

- मोहम्मद अमजद खां : पलामू


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.