Move to Jagran APP

नक्सली मुठभेड़ में शहीद ASI बनुआ उरांव को मरणोपरांत राष्ट्रपति वीरता पदक, 12 जवानों को भी पदक

President Police Medal for Gallantry इस वर्ष गणतंत्र दिवस पर झारखंड के 12 पदाधिकारियों और जवानों को पदक मिलेंगे। इसमें दो पुलिस वीरता पदक एक राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक और आठ को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक शामिल है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Mon, 25 Jan 2021 01:10 PM (IST)Updated: Mon, 25 Jan 2021 07:41 PM (IST)
नक्सली मुठभेड़ में शहीद ASI बनुआ उरांव को मरणोपरांत राष्ट्रपति वीरता पदक, 12 जवानों को भी पदक
सरायकेला में नक्‍सलियों के साथ मुठभेड़ में बनुआ उरांव शहीद हो गए थे।

रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। गणतंत्र दिवस के मौके पर नई दिल्ली में इस बार झारखंड के 12 पुलिस पदाधिकारियों, जवानों को राष्ट्रपति विभिन्न पदक से सम्मानित करेंगे। इसमें एक राष्ट्रपति पुलिस वीरता पदक, दो पुलिस वीरता पदक, एक राष्ट्रपति पुलिस विशिष्ट सेवा पदक और 8 पुलिस सराहनीय पदक मिल रहा है। सरायकेला के शहीद एएसआइ बनुआ उरांव को मरणोपरांत राष्ट्रपति पुलिस वीरता पदक से सम्मानित किया जा रहा है।

loksabha election banner

आठ जून 2018 को सरायकेला-खूंटी सीमा पर कोबरा बटालियन- 209 और सरायकेला पुलिस की टीम सुबह पौने छह बजे कसरौली-कोर्रा के बीच सुकरीकुईल पहाड़ी के नीचे से गुजर रही थी। इसी बीच नक्सलियों की नजर पुलिस पर पड़ गई और नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। आगे चल रहे उत्पल राभा को सबसे पहले नक्सलियों ने निशाना बनाया। गोली की आवाज सुनते ही पुलिस बल ने भी मोर्चा संभाल लिया। इसके बाद दोनों ओर से ताबड़तोड़ गोलियां चलने लगी। इसमें सरायकेला पुलिस के एएसआइ बनुआ उरांव को गोली लग गई और वे शहीद हो गए थे।

सराहनीय सेवा में पुलिस पदक के लिए चयनित झारखंड के आइजी ऑपरेशन साकेत कुमार सिंह।

इन्हें मिलेगा मेडल

राष्ट्रपति पुलिस वीरता पदक  -  एएसआइ बनुआ उरांव (सरायकेला)

पुलिस वीरता पदक

- दारोगा प्रकाश कुमार रजक

- एडिशनल एसपी कुणाल

राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक

- एडीजी मुरारी लाल मीणा : विशेष शाखा झारखंड

राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक के लिए चयनित विशेष शाखा झारखंड के एडीजी मुरारी लाल मीणा।

सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक

- आइजी ऑपरेशन साकेत कुमार सिंह

- हवलदार कैलाश प्रसाद : आइआरबी 5 गुमला

- चालक हवलदार सत्येंद्र नाथ : एसटीएफ रांची

- तकनीकी सिपाही राम जन्म प्रसाद : जेएपीटीसी पदमा

- हवलदार तिल प्रसाद जैसी जैप वन रांची

- एएसआई मनोज कुमार दास : बोकारो

- एएसआई सुनील कुमार राई : लातेहार

- हवलदार नंद जी यादव : एसटीएफ रांची


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.