Move to Jagran APP

Jharkhand Weather Report: रांची, धनबाद-जमशेदपुर में 28 जनवरी से होगी बारिश, जानें अपने इलाके का हाल

Jharkhand Weather Report सोमवार को सुबह की शुरूआत हल्की ठंड के साथ हुई। मौसम साफ रहने से सूर्योदय के साथ ही धूप खिली दिखी। मौसम विभाग के अनुसार रांची के न्यूनतम तापमान में आज दो डिग्री की बढोत्तरी होने की संभावना है।

By Vikram GiriEdited By: Published: Mon, 25 Jan 2021 08:02 AM (IST)Updated: Tue, 26 Jan 2021 05:31 AM (IST)
Jharkhand Weather Report: रांची, धनबाद-जमशेदपुर में 28 जनवरी से होगी बारिश, जानें अपने इलाके का हाल
Jharkhand Weather News Update: 26 जनवरी की सुबह घना कोहरा और 28 जनवरी को बारिश की संभावना है।

रांची, जासं। Jharkhand Weather News Update सोमवार को सुबह की शुरूआत हल्की ठंड के साथ हुई। मौसम साफ रहने से सूर्योदय के साथ ही धूप खिली दिखी। मौसम विभाग के अनुसार रांची के न्यूनतम तापमान में आज दो डिग्री की बढोत्तरी होने की संभावना है। अगले तीन से पांच दिनों में न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री की बढ़ोत्तरी संभव है। हालांकि पूरे राज्य में अभी उत्तर-पश्चिमी हवा जोर रहा। मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण एक मध्यम चक्रवातीय क्षेत्र पाकिस्तान से होते हुए पंजाब तक में फैल रहा है। इसका असर राज्य में 26 जनवरी से देखने को मिल सकता है।

prime article banner

इसके कारण 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के दिन सुबह घना कोहरा और धुंध छाने की संभावना है। हालांकि मौसम शुष्क बना रहेगा। मगर 28 जनवरी को बारिश की संभावना है। इससे फिर से न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में मौसम शुष्क रहा। वहीं झारखंड में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान चाइबासा में 28.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान गिरिडीह में 07.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। राज्य में सबसे कम औसत न्यूनतम तापमान गिरिडीह और धनबाद का 07-08 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान

  • रांची 29.0 10.3
  • जमशेदपुर 29.1 11.5
  • मेदिनीनगर 29.3 08.8
  • कांके 27.9 08.5

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.