Transfer-Posting: ऊर्जा संचरण निगम के तीन डीजीएम और आठ प्रबंधकों का तबादला, देखें LIST
Transfer-Posting in Jharkhand झारखंड ऊर्जा संचरण निगम के तीन उप महाप्रबंधक और आठ प्रबंधकों का बुधवार को तबादला किया गया है। उप महाप्रबंधकों में कुमुद रंजन सिन्हा को संचरण अंचल रांची से स्थानांतरित करते हुए क्रिटल निगम मुख्यालय रांची में पदस्थापित किया गया है।
रांची, राज्य ब्यूरो। Transfer-Posting in Jharkhand झारखंड ऊर्जा संचरण निगम के तीन उप महाप्रबंधक और आठ प्रबंधकों का बुधवार को तबादला किया गया है। उप महाप्रबंधकों में कुमुद रंजन सिन्हा को संचरण अंचल रांची से स्थानांतरित करते हुए क्रिटल निगम मुख्यालय रांची में पदस्थापित किया गया है, जबकि राजीव रंजन अब संचरण अंचल रांची के उप महाप्रबंधक की जिम्मेदारी संभालेंगे। वहीं, संजीव कुमार वर्णवाल को देवघर से रांची में तैनात किया गया है।
दूसरी ओर संचरण निगम के प्रबंधकों में डोमन राम महतो को केंद्रीय भंडार नामकुम से स्थानांतरित करते हुए कामडारा में पदस्थापित किया गया है। उन्हेंं गुमला जीएसएस का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। रवि रंजन को अपने कार्यों के अतिरिक्त केंद्रीय भंडार संचरण नामकुम का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। संचरण केंद्रीय भंडार आदित्यपुर से वसीम अंसारी को 132 केवी जीएसएस आदित्यपुर गम्हरिया के पद पर पदस्थापित किया गया है।
प्रभु रंजन कुमार 220 केवी जीएसएस गोड्डा के साथ-साथ ललमटिया के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे। जीएसएस चक्रधरपुर 132 केवी जीएसएस के प्रबंधक कुलदीप कुमार को 132 केवी सिकुरसाई चाईबासा में पदस्थापित किया गया है। उन्हेंं उलीझरी 220केवी का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। राहुल उरांव को धालभूमगढ़ के साथ बारागुड़ा 132 केवी जीएसएस का भी अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
सुनील कुमार संचरण अवर प्रमंडल धनबाद से स्थानांतरित कर संचरण अंचल धनबाद में पदस्थापित किए गए हैं। शिव शंकर मार्डी को क्रिटल निगम मुख्यालय रांची से स्थानांतरित करते हुए 132 केवी जीएसएस महारो दुमका में पदस्थापित किया गया है।