Move to Jagran APP

जानें- हाई कोर्ट ने हेमंत सरकार से क्यों कहा, सिर्फ प्लान बनाने से नहीं चलेगा, काम दिखाएं...

झारखंड में गुटखा बिक्री पर राज्य सरकार द्वारा दाखिल शपथ पत्र पर झारखंड हाई कोर्ट ने कहा कि सिर्फ प्लान बनाने से काम नहीं चलेगा। काम दिखना भी चाहिए। हाई कोर्ट ने यह मौखिक टिप्पणी तब की जब कहा गया कि सरकार रोड मैप तैयार कर रही है।

By Alok ShahiEdited By: Published: Sat, 16 Jan 2021 01:02 AM (IST)Updated: Sat, 16 Jan 2021 09:48 AM (IST)
जानें- हाई कोर्ट ने हेमंत सरकार से क्यों कहा, सिर्फ प्लान बनाने से नहीं चलेगा, काम दिखाएं...
Jharkhand High Court: झारखंड हाई कोर्ट ने कहा कि सिर्फ प्लान बनाने से काम नहीं चलेगा। काम दिखना भी चाहिए।

रांची, जासं। Gutka Ban in Jharkhand, Pan Masala Ban in Jharkhand राज्य में गुटखा बिक्री पर राज्य सरकार द्वारा दाखिल शपथ पत्र पर झारखंड हाई कोर्ट ने कहा कि सिर्फ प्लान बनाने से काम नहीं चलेगा। काम दिखना भी चाहिए। हाई कोर्ट ने यह मौखिक टिप्पणी तब की, जब राज्य सरकार की ओर से कहा गया कि राज्य में गुटखा की बिक्री पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने के लिए सरकार रोड मैप तैयार कर रही है।

loksabha election banner

गुटखा की बिक्री पर प्रतिबंध तो पहले से ही था, अब किसी भी दुकान में सादा पान मसाला और तंबाकू की बिक्री साथ-साथ नहीं हो सकेगी। ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यही नहीं, अगर गुटखा बिक्री हुई, तो अधिकारियों की भी जवाबदेही तय की जाएगी। हाई कोर्ट की टिप्पणी पर राज्य सरकार की ओर से कहा गया कि सरकार गुटखा बिक्री रोकने के लिए सख्त कदम उठा रही है। सुनवाई के उपरांत हाई कोर्ट ने याचिका निष्पादित कर दी। 

गुटखा कंपनियों और डीलरों पर होगी कार्रवाई

हाई कोर्ट में सरकार ने कहा कि राज्य में गुटखा पर प्रतिबंध लगने के बाद इसकी बिक्री के खिलाफ लगातार अभियान चल रहा है। जुर्माना वसूलने के साथ-साथ विक्रेताओं पर प्राथमिकी भी हुई है। अब गुटखा कंपनियों के सीएंडएफ और डीलरों पर भी कार्रवाई होगी। इसके लिए सरकार आवश्यक एक्शन प्लान तैयार कर रही है। जल्द प्लान का असर दिखेगा। साथ ही, सरकार एक सर्वे भी करा रही है, जिसमें यह पता लगाया जा रहा है कि प्रतिबंध लगने के पहले कितने लोग बीमार हो रहे थे और प्रतिबंध लगाने के बाद कितने हुए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.