Dada: सौरव गांगुली को हार्ट अटैक, झारखंड के प्रशंसकों ने की जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना
Sourav Ganguly Heart Attack बीसीसीआइ अध्यक्ष और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की शनिवार को तबीयत खराब हो गई। इसके बाद उन्हें कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। शाम में उनकी एंजियोप्लास्टी की गई। अभी उनकी हालत स्थिर है।
रांची, जासं। Sourav Ganguly Health News Updates भारत के बेहतरीन क्रिकेटरों में एक और वर्तमान में बीसीसीआइ अध्यक्ष सौरव गांगुली की हालत अभी स्थिर है। शनिवार को दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें कोलकाता के वुडलैंड हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों की सतत निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। देश में सबसे अधिक पसंद किए जाने वाले क्रिकेट कप्तान गांगुली को दिल का दौरा पड़ने की खबर ने झारखंड में उनके प्रशंसकों को अंदर तक हिला दिया है। ताजा जानकारी के मुताबिक दादा अभी ओटी में हैं।
बीसीसीआइ अध्यक्ष और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की शनिवार को तबीयत खराब हो गई। इसके बाद उन्हें कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। शाम में उनकी एंजियोप्लास्टी की गई। अभी उनकी हालत स्थिर है। झारखंड में गांगुली के प्रशंसक उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री और ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन के सुप्रीमो सुदेश महतो ने गांगुली के जल्द स्वस्थ हाेने की कामना की है।
कहा है कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एवं बीसीसीआइ के मौजूदा अध्यक्ष सौरव गांगुली जी को दिल का दौरा पड़ने की सूचना मिली है। मैं ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ। मुझे पूर्ण विश्वास है कि दादा जल्द ही स्वस्थ होकर अस्पताल से लौटेंगे। बताया किया कि आज सौरव गांगुली को सीने में दर्द की परेशानी हो रही थी। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया और वहां भर्ती कराया गया है।
अस्पताल के सूत्रों के मुताबिक अब उनकी हालत स्थिर है। शाम में उनकी एंजियोप्लास्टी होगी। इस बीच राजधानी रांची में सौरव गांगुली के प्रशंसकों ने उनके जल्द स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना शुरू कर दी है। पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल के इस क्रिकेटर की रांची सहित पूरे झारखंड में लाखों की संख्या में प्रशंसक हैं।