Move to Jagran APP

झारखंड चैंबर ऑफ काॅमर्स के चुनाव पर आज हो सकती है घोषणा

Jharkhand Chamber of Commerce झारखंड चैंबर ऑफ काॅमर्स का वर्तमान कार्यकाल सितंबर में खत्म हो रहा था। मगर कोरोना संक्रमण के कारण केंद्र सरकार के द्वारा तीन महीने का एक्सटेंशन दिया गया था। यह एक्सटेंशन 31 दिसंबर को खत्म हो रहा है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Tue, 24 Nov 2020 07:45 AM (IST)Updated: Tue, 24 Nov 2020 07:45 AM (IST)
झारखंड चैंबर ऑफ काॅमर्स के चुनाव पर आज हो सकती है घोषणा
इस चुनाव में राज्य भर से व्यापारी शामिल होते हैं।

रांची, जासं। झारखंड चैंबर ऑफ काॅमर्स के कार्यकारिणी की बैठक मंगलवार को होनी है। इस बैठक में चैंबर चुनाव की घोषणा होगी। इसे लेकर सोमवार को भी चैंबर के सदस्यों की एक बैठक देर रात तक चलती रही। बताया जा रहा है कि इसमें चुनाव की तिथि को लेकर अंतिम फैसला लिया जा रहा था। हालांकि तिथि की घोषणा कार्यकारिणी की बैठक में होनी है। झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स का वर्तमान कार्यकाल सितंबर में खत्म हो रहा था।

loksabha election banner

मगर कोरोना संक्रमण के कारण केंद्र सरकार के द्वारा तीन महीने का एक्सटेंशन दिया गया। यह एक्सटेंशन 31 दिसंबर को खत्म हो रहा है। ऐसे में चैंबर की कोशिश है कि 31 दिसंबर से पहले नए कार्यकारिणी का गठन कर लिया जाए। चैंबर महासचिव धीरज तनेजा ने बताया कि झारखंड चैंबर ऑफ काॅमर्स के व्‍यापारियों का त्योहारी मौसम में व्यापार बेहतर हुआ है।

मगर अब व्यापारियों को चुनाव के लिए जोर लगाना है। इस चुनाव में राज्य भर से व्यापारी शामिल होते हैं। कोरोना काल में चुनाव कराना एक बड़ी चुनौती है। वह भी तब जब कई राज्यों में लाॅकडाउन टू की तैयारी चल रही है। हालांकि इन सभी मुद्दों पर आज शाम तक फैसला ले लिया जाएगा। चैंबर अध्यक्ष कुणाल अजमानी ने बताया कि चैंबर का सालाना बैलेंस शीट कार्यकारिणी में पेश किया जाएगा। वहीं चुनाव पर सहमति बनाई जाएगी। मंत्रालय और रजिस्ट्रार ऑफ कंपनी के तहत चुनाव कराया जाएगा।

इसमें सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाएगा। गौरतलब है कि सितंबर में कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय की ओर से सभी कंपनियों और संस्थाओं को निर्देश दिया गया है कि वे बिना किसी शुल्क के अपना कार्यकाल 31 दिसंबर तक के लिए बढ़ा सकते हैं। इसके बाद चैंबर ने कार्यकारिणी को दिसंबर तक बढ़ाने का निर्णय लिया। वहीं रजिस्ट्रार ऑफ कंपनी के मुताबिक कंपनियाें को ऑनलाइन एजीएम कराने की छूट दी गई थी। पिछले साल चैंबर कार्यकारिणी का चुनाव 15 सितंबर को हुआ था। वर्तमान कार्यकारिणी में 27 सदस्य हैं। इसमें छह सदस्य क्षेत्रीय प्रतिनिधि और 21 रांची के प्रतिनिधि हैं। चैंबर में लगभग 3700 सदस्य हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.