Move to Jagran APP

Jharkhand Assembly Foundation Day: सादगी से मनाया गया झारखंड विधानसभा का स्‍थापना दिवस

Jharkhand Assembly Foundation Day इस कार्यक्रम में राज्‍यपाल द्रौपदी मुर्मू मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन सहित अन्‍य मंत्री-विधायक हैं। बता दें कि झारखंड विधानसभा की स्‍थापना दिवस का आज 20वां वर्षगांठ है। शिकारीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र से विधायक नलिन सोरेन को सम्‍मानित किया गया।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sun, 22 Nov 2020 11:28 AM (IST)Updated: Sun, 22 Nov 2020 02:49 PM (IST)
Jharkhand Assembly Foundation Day: सादगी से मनाया गया झारखंड विधानसभा का स्‍थापना दिवस
रांची स्थित झारखंड विधानसभा का नया भवन। जागरण

रांची, जेएनएन। 22 नवंबर रविवार को झारखंड विधानसभा का स्‍थापना दिवस सादगी से मनाया गया। इस मौके पर झारखंड विधानसभा के नए भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सांस्‍कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में राज्‍यपाल द्रौपदी मुर्मू, मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन, अन्‍य मंत्री-विधायक, रांची के उपायुक्‍त, रांची एसपी और अन्‍य अधिकारी मौजूद रहे।

prime article banner

बता दें कि झारखंड विधानसभा की स्‍थापना दिवस का आज 20वीं वर्षगांठ है। इस कार्यक्रम में 2020 के लिए बिरसा मुंडा उत्कृष्ट विधायक चुने गए शिकारीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र से विधायक नलिन सोरेन को सम्‍मानित किया गया। स्थापना दिवस पर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विधानसभा अध्यक्ष रबींद्र नाथ महतो ने स्मारिका उड़ान का लोकार्पण किया।

मैट्रिक व इंटर के विद्यार्थी होंगे सम्मानित

झारखंड विधानसभा का 20वां स्थापना दिवस आज रविवार को नए विधानसभा भवन में मनाया गया। इसका उद्घाटन राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने किया। जबकि मुख्य अतिथि के तौर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मौजूद हैं। कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट विधायक का सम्मान नलिन सोरेन को मिला, जबकि विधानसभा के उत्कृष्ट कर्मियों को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान 2020 में मैट्रिक और इंटर में अव्वल आनेवाले छात्रों को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान राज्यपाल, मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष और संसदीय कार्यमंत्री के अलावा कई प्रमुख लोगों ने संबोधित किया।

राज्यपाल की जनप्रतिनिधियों को नसीहत, दलगत भावना से ऊपर उठकर करें कार्य

झारखंड विधानसभा के स्थापना दिवस समारोह के मौके पर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने जनप्रतिनिधियों को दलगत भावना से ऊपर उठकर काम करने की नसीहत दी है। राज्यपाल ने कहा कि जनता अपने क्षेत्र के प्रतिनिधि का चुनाव बहुत आशा और विश्वास के साथ करती है। उनकी अपेक्षाओं पर हम सभी को खरा उतरने का प्रयास करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों को अपने कार्यों में पारदर्शिता रखनी चाहिए। राज्यपाल ने कहा कि वर्तमान आइटी युग में जनता अपने जनप्रतिनिधि का आकलन करती है। जनप्रतिनिधियों को यह भी देखना चाहिए कि उनके किसी कार्य से सदन की गरिमा को ठेस न पहुंचे। राज्यपाल ने विपक्ष को भी नसीहत दी। कहा कि विपक्ष को सदन के भीतर अपनी रचनात्मक भूमिका निभानी चाहिए।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट करते हुए कहा है कि झारखंड विधानसभा के 20वीं वर्षगाठ के अवसर पर मैं राज्य की जनता के साथ-साथ अध्यक्ष महोदय, माननीय सदस्यों एवं विधानसभा पदाधिकारियों को अनेक-अनेक शुभकामनाएं देता हूँ। राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए लोकतंत्र के इस पवित्र मंदिर की अक्षुण्णता बनाए रखना हम सभी का कर्तव्य है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.