Move to Jagran APP

Jharkhand Coronavirus Update: झारखंड में अब 33 दिनों में दोगुने हो रहे कोरोना मरीज, 7 नई मौतें

Jharkhand Coronavirus Update झारखंड में कोरोना को हरानेवाले की संख्या 54 हजार से पार हो गई है। लातेहार के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश भी कोरोना संक्रमित मिले।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sat, 19 Sep 2020 08:21 AM (IST)Updated: Sat, 19 Sep 2020 01:57 PM (IST)
Jharkhand Coronavirus Update: झारखंड में अब 33 दिनों में दोगुने हो रहे कोरोना मरीज, 7 नई मौतें
Jharkhand Coronavirus Update: झारखंड में अब 33 दिनों में दोगुने हो रहे कोरोना मरीज, 7 नई मौतें

रांची, राज्य ब्यूरो। झारखंड में कोरोना को हराकर संक्रमणमुक्त होनेवाले मरीजों की कुल संख्या अब 54,052 हो गई है। राज्य में शुक्रवार को भी 1,245 मरीज स्वस्थ हुए। बड़ी संख्या में मरीजों के स्वस्थ होने के बाद अब झारखंड में मरीजों के स्वस्थ होने की दर बढ़कर 78.81 फीसद हो गई है, जो राष्ट्रीय दर 78.60 फीसद से अधिक है। वहीं, झारखंड में अब 33 दिनों में कोरोना के मरीज दोगुने हो रहे हैं। एक सितंबर तक राज्य में 15 दिनों में ही कोरोना के मरीजों की संख्या दोगुनी हो रही थी।

loksabha election banner

उधर, शुक्रवार को भी राज्य में 1,478 नए मरीजों की पहचान हुई, जबकि सात मरीजों की इलाज की दौरान मौत हो गई। इनमें पूर्वी सिंहभूम में तीन, धनबाद में दो तथा लातेहार और पश्चिमी सिंहभूम में एक-एक मरीजों की मौत हुई है। लातेहार के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। शुक्रवार को एक बार फिर रांची में सबसे अधिक 492 नए संक्रमित की पहचान हुई। वहीं, पूर्वी सिंहभूम में भी 324 तथा पश्चिमी सिंहभूम में 107 मरीजों की पहचान हुई।

बता दें कि झारखंड में एक दिन पूर्व गुरुवार को भी हुई जांच में कुल 1,026 नए कोरोना संक्रमित की पहचान हुई थी। हालांकि इससे अधिक कुल 1,450 मरीज संक्रमणमुक्त हुए थे। गुरुवार को कुल 11 मरीजों की इलाज के क्रम में मौत हो गई थी। इनमें पूर्वी सिंहभूम के पांच, धनबाद व रांची के दो-दो तथा दुमका और पश्चिमी सिंहभूम के एक-एक मरीज शामिल थे।

शुक्रवार को कहां मिले कितने मरीज

शुक्रवार को चतरा में चार, देवघर में 29, धनबाद में 62, दुमका में 10, पूर्वी सिंहभूम में 324, गढ़वा में 16, गिरिडीह में 11, गोड्डा में पांच, गुमला में 17, हजारीबाग में 38, जामताड़ा में 51, खूंटी में 15, कोडरमा में 21, लातेहार में 26, लोहरदगा में 40, पाकुड़ में दो, पलामू में 64, रामगढ़ में 42, रांची में 492, साहिबगंज में 44, सरायकेला में 41, सिमडेगा में 17 तथा प. सिंहभूम में 107 नए संक्रमित की पहचान हुई।

कहां-कितने हुए स्वस्थ

शुक्रवार को बोकारो में 17, चतरा में 22, देवघर में 30, धनबाद में 107, दुमका में 01, पूर्वी सिंहभूम में 72, गढ़वा में 53, गिरिडीह में 22, गोड्डा में 21, गुमला में 21, हजारीबाग में 54, जामताड़ा में 04, खूंटी में 16, कोडरमा में 16, लोहरदगा में 18, पाकुड़ में 14, पलामू में 22, रामगढ़ में 189, रांची में 340, साहिबगंज में 55, सरायकेला में 37, सिमडेगा में 32 तथा पश्चिमी सिंहभूम में 82 मरीज स्वस्थ हुए।

कोरोना मीटर

नए मरीज : 1,478

शुक्रवार को हुई मौत : 07

एक दिन पूर्व मिले मरीज : 1,026

सक्रिय मरीज : 13,902

शुक्रवार को हुए स्वस्थ : 1,245

अबतक स्वस्थ : 54,052

कोरोना के कुल मामले : 68,578

अबतक मौत : 624

शुक्रवार को हुई जांच : 25,962

अबतक हुई जांच : 16,29,190

जिलावार सक्रिय मामले

बोकारो :  192

चतरा : 274

देवघर : 267

धनबाद :  815

दुमका : 183

पूर्वी सिहंभूम : 3181

गढवा : 137

गिरिडीह : 269

गोडडा : 82

गुमला : 420

हजारीबाग : 651

जामताड़ा : 119

खूंटी : 311

कोडरमा : 782

लातेहार : 214

लोहरदगा : 195

पाकुड़ : 49

पलामू : 160

रामगढ़ :  824

रांची : 3081

साहिबगंज :  104

सरायकेला :  742

सिमडेगा : 384

पश्चिमी सिंहभूम : 509

अबतक स्वस्थ मरीज

बोकारो : 2998

चतरा : 799

देवघर :  1753

धनबाद : 3471

दुमका :  664

पूर्वी सिहंभूम : 8467

गढ़वा : 1530

गिरिडीह : 2579

गोडडा : 997

गुमला : 1001

हजारीबाग :  2182

जामताड़ा : 536

खूंटी : 906

कोडरमा : 1689

लातेहार : 1116

लोहरदगा : 704

पाकुड़ : 553

पलामू : 2042

रामगढ़ : 2276

रांची : 11777

साहिबगंज : 1037

सरायकेला : 1563

सिमडेगा : 1097

पश्चिमी सिंहभूम : 2295


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.