Move to Jagran APP

Jharkhand Coronavirus Update: झारखंड में कोरोना का कहर, 18 जिले क्रिटिकल स्टेज में; सक्रिय केस का आंकड़ा बढ़ा

Jharkhand Coronavirus News दुमका बोकारो पलामू सरायकेला खरसावां गिरिडीह तथा जामताड़ा जिले में संक्रमण अभी इस स्तर से नीचे है। 15 दिनों पहले 6 जिले क्रिटिकल स्टेज में थे।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Fri, 07 Aug 2020 03:35 PM (IST)Updated: Fri, 07 Aug 2020 03:37 PM (IST)
Jharkhand Coronavirus Update: झारखंड में कोरोना का कहर, 18 जिले क्रिटिकल स्टेज में; सक्रिय केस का आंकड़ा बढ़ा
Jharkhand Coronavirus Update: झारखंड में कोरोना का कहर, 18 जिले क्रिटिकल स्टेज में; सक्रिय केस का आंकड़ा बढ़ा

रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand Coronavirus News झारखंड में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। इस बीच सक्रिय मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। स्थिति यह है कि अब झारखंड के 18 जिले सक्रिय केस के मामले में क्रिटिकल स्टेज में पहुंच चुके हैं। राज्य के छह जिले ही अब इस दायरे से बाहर हैं। आइसीएमआर की गाइडलाइन के मुताबिक एक लाख की आबादी पर 15 से अधिक सक्रिय मरीजों की संख्या क्रिटिकल मानी जाती है। झारखंड की बात करें तो अभी राज्य के 18 जिले में मरीजों की संख्या इस रेखा के पार है।

loksabha election banner

इन जिलों में रांची, जमशेदपुर के अलावा चतरा, देवघर, धनबाद, गढ़वा, गोड्डा, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, पाकुड़, रामगढ़, साहिबगंज, सिमडेगा तथा पश्चिमी सिंहभूम शामिल हैं। सिर्फ दुमका, बोकारो, पलामू, सरायकेला खरसावां, गिरिडीह तथा जामताड़ा जिले ही अभी तक इस दायरे में नहीं आए हैं। पूरे राज्य की बात करें तो राज्य में अब एक लाख की आबादी पर 24.80 सक्रिय केस हो गए हैं।

हाल के दिनों में कोरोना का संक्रमण किस रफ्तार से बढ़ा है, इसका इससे अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि 15 दिनों पहले राज्य के छह जिले ही क्रिटिकल स्टेज के दायरे में थे। इनमें रांची, जमशेदपुर, गढ़वा, कोडरमा, लातेहार तथा लोहरदगा शामिल थे। उस समय पूरे राज्य में एक लाख की आबादी पर महज 9.64 सक्रिय केस थे। पंद्रह दिनों में ही यह आंकड़ा 9.64 से बढ़कर 24.80 हो गया, जबकि क्रिटिकल स्थिति वाले जिलों की संख्या छह से बढ़कर 18 पर पहुंच गई।

रिकवरी रेट 35 फीसद से नीचे, दो दिनों से सुधर रही स्थिति

झारखंड में हाल के दिनों में रिकवरी रेट गिरकर 35 फीसद से भी कम हो गया था। हालांकि दो-तीन दिनों से बड़ी संख्या में मरीजों के स्वस्थ होने से इसमें फिर से इस ग्राफ में सुधार आने लगा है। झारखंड में जून के अंतिम सप्ताह में यह दर 75 फीसद तक पहुंच चुकी थी, जो अब घटकर 35 फीसद से भी कम हो गई थी, लेकिन एक बार फिर यह दर ऊपर उठकर 38.71 फीसद हो गई है। पूरे देश की बात करें तो यह दर वर्तमान में 65.73 फीसद पहुंच गई है। इस तरह, झारखंड इस मामले में देश की तुलना में काफी पीछे है।

यह है जिलों की स्थिति

जिला - जनसंख्या (लाख में) - सक्रिय केस- एक लाख आबादी पर सक्रिय केस

बोकारो 23.59   213    9.02

चतरा 11.92  216  18.12

देवघर 17.07  387  22.67

धनबाद 30.69  603  19.64

दुमका 15.11  125   8.27

पूर्वी ङ्क्षसहभूम 26.11   1705   65.30

गढ़वा 15.13   305  20.15

गिरिडीह 27.97  116   4.14

गोड्डा 15.00   421  28.06

गुमला 11.73   286   24.38

हजारीबाग 19.84   412   20.76

जामताड़ा 9.04   76  8.40

खूंटी 6.07   207   34.10

कोडरमा 8.20   359  43.78

लातेहार 8.30   242   29.15

लोहरदगा 5.28   86   16.28

पाकुड़ 10.29  239   23.22

पलामू 22.15   300   13.54

रामगढ़ 10.86  281  25.87

रांची 33.31  1813    54.42

साहिबगंज 13.16   227   17.24

सरायकेला खरसावां 12.17  180   14.79

सिमडेगा 6.86   148   21.57

पश्चिमी सिंहभूम 17.18   262   15.25

नोट : सक्रिय मामले के सभी आंकड़े 5 अगस्त तक के हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.