Move to Jagran APP

Jharkhand Coronavirus Updates: झारखंड में एक दिन में कोरोना के 1100 मामले, अब तक 15 हजार मरीज

Jharkhand Coronavirus News बुधवार को पूर्वी सिंहभूम में छह रांची में तीन गिरिडीह पश्चिमी सिंहभूम व खूंटी में एक-एक मरीजों की मौत हुई। स्वस्थ होने वाले का आंकड़ा 5826 हुआ।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Thu, 06 Aug 2020 12:31 PM (IST)Updated: Thu, 06 Aug 2020 03:48 PM (IST)
Jharkhand Coronavirus Updates: झारखंड में एक दिन में कोरोना के 1100 मामले, अब तक 15 हजार मरीज
Jharkhand Coronavirus Updates: झारखंड में एक दिन में कोरोना के 1100 मामले, अब तक 15 हजार मरीज

रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand Coronavirus News झारखंड में कोरोना का संक्रमण दिन प्रतिदिन तेज होता जा रहा है। बुधवार को राज्य में 1100 नए मरीज सामने आए। यह एक दिन में सर्वाधिक मरीज मिलने का नया रिकार्ड है। इससे पूर्व 29 जुलाई को सर्वाधिक 867 पॉजिटिव केस मिले थे। वहीं, सीएम आवास के 22 और कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इससे पहले भी यहां 19 पॉजिटिव केस सामने आए थे, जिसके बाद सीएम हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन की जांच हुई थी।

loksabha election banner

दोनों स्वस्थ पाए गए थे। राहत की बात यह है कि पूरे राज्य में रिकार्ड 584 मरीज स्वस्थ भी हुए। इससे पहले एक दिन में इतने मरीज कभी स्वस्थ नहीं हुए। कोरोना को मात देने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर अब 5,826 हो गई है। पिछले दिनों राज्य सरकार के आदेश पर तीन दिनों में करीब 50 हजार सैंपल लिए गए थे। अब नतीजा सामने है।

बुधवार को गोड्डा में एक ही दिन में रिकार्ड 339 नए मामले सामने आए। किसी भी जिले में एक दिन में इतने सक्रिय मामले नहीं मिले थे। हालांकि, यहां 101 मरीज स्वस्थ भी हुए। वहीं, रांची में 128 मरीज ठीक हुए हैं, तो 141 नए मामले भी दर्ज हुए हैं। रिम्स से तीन डॉक्टर व पांच नर्स समेत 15 लोग पॉजिटिव मिले हैं। विभिन्न वार्डों में भर्ती करीब एक दर्जन मरीज की जांच रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।

अब 15 हजार से अधिक हो गए कोरोना के मामले

राज्य में कोरोना के कुल मामले अब बढ़कर 15,170 हो गए हैं। हालांकि, इनमें 5,826 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 9,171 हो गई है। राज्य में अबतक 173 कोरोना मरीजों ने अपनी जान गंवाई है। हालांकि, इनमें से अधिसंख्य अन्य गंभीर बीमारियों से भी ग्रस्त थे। बुधवार को जिन 12 लोगों की मौत हुई है, उनमें पूर्वी सिंहभूम के छह, रांची के तीन, गिरिडीह, पश्चिमी सिंहभूम और खूंटी के एक-एक संक्रमित शामिल हैं।

बुधवार को जमशेदपुर के टाटा मुख्य अस्पताल में जिन छह लोगों की मौत हुई है, उनमें कीताडीह निवासी एक 62 वर्षीय पुरुष, 38 वर्षीय कदमा रानीकुदर का एक युवक, साकची गुरुद्वारा बस्ती निवासी एक 38 वर्षीय युवक, एक 67 वर्षीय पुरुष व एक 49 वर्षीय चार्टर्ड एकाउंटेंट तथा एक अज्ञात पुरुष शामिल हैं।

कहां-कहां मिले मरीज

बुधवार को गोड्डा में 339, रांची में 141, धनबाद में 77, जमशेदपुर में 72, बोकारो में 71, पाकुड़ में 59, पलामू में 51, साहिबगंज में 50, देवघर में 35, प. सिंहभूम में 34,  खूंटी में 27, हजारीबाग में 27, दुमका में 26,  सिमडेगा में 17, गढ़वा में 16, लातेहार में 14, गुमला में 12, सरायकेला में नौ, गरिडिीह में सात, कोडरमा में छह, चतरा, जामताड़ा तथा लोहरदगा में दो नए कोरोना संक्रमित मिले।

रांची में सबसे अधिक मरीज हुए स्वस्थ

बुधवार को रांची में सबसे अधिक 128 मरीज स्वस्थ हुए। इसी तरह, गोड्डा में 101, गिरिडीह में 91, देवघर में 71, जमशेदपुर में 50, हजारीबाग तथा सिमडेगा में 31-31, पाकुड़ में 22, बोकारो में 14, सरायकेला में 11, खूंटी में 10, कोडरमा तथा प. सिंहभूम में छह, गुमला में पांच, रामगढ़ में चार, दुमका में दो, गढ़वा में एक मरीज स्वस्थ हुए।

कोरोना मीटर

नए मामले : 1100

बुधवार को हुई मौत : 12

एक दिन पूर्व मिले मामले : 415

सक्रिय मरीज : 9,171

अब तक स्वस्थ : 5,826

कोरोना के कुल मामले : 15,170

अबतक मौत : 173

अबतक हुई जांच : 3,51,197

बुधवार को हुई जांच : 5,290

कोरोना फैक्ट फाइल

जिलावार सक्रिय मामले

बोकारो : 213

चतरा : 216

देवघर : 387

धनबाद :  603

दुमका : 125

पूर्वी सिहंभूम : 1705

गढ्वा : 305

गिरिडीह : 116

गोडडा : 421

गुमला : 286

हजारीबाग : 412

जामताड़ा : 76

खूंटी : 207

कोडरमा : 359

लातेहार : 242

लोहरदगा : 86

पाकुड़ : 239

पलामू :  300

रामगढ़ : 281

रांची : 1813

साहिबगंज :  227

सरायकेला : 180

सिमडेगा : 148

पश्चिमी सिंहभूम : 262

5 अगस्त तक स्वस्थ मरीज

बोकारो : 155

चतरा : 167

देवघर :  155

धनबाद : 201

दुमका :  56

पूर्वी सिहंभूम : 743

गढ़वा : 218

गिरिडीह : 519

गोडडा : 124

गुमला : 108

हजारीबाग : 365

जामताड़ा : 69

खूंटी : 52

कोडरमा : 316

लातेहार : 107

लोहरदगा : 187

पाकुड़ : 101

पलामू : 282

रामगढ़ : 209

रांची : 883

साहिबगंज : 66

सरायकेला : 142

सिमडेगा : 425

पश्चिमी सिंहभूम : 176


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.