Move to Jagran APP

कांग्रेस आगे आई बचाव में, निशिकांत नहीं डाल रहे हथियार

रांची मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लेकर लगातार हमलावर गोड्डा के भाजपा सांसद निशिकांत दुबे से दो-दो हाथ करने के लिए कांग्रेस अब आगे आई है। इसे लेकर चल रहे ट्विटर वार में कांग्रेसी भी कूद पड़े हैं। दोनों पक्षों में जारी आरोप-प्रत्यारोप के बीच प्रदेश कांग्रेस ने भाजपा पर ओछी राजनीति करने का आरोप मढ़ा है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 03 Aug 2020 01:19 AM (IST)Updated: Mon, 03 Aug 2020 01:19 AM (IST)
कांग्रेस आगे आई बचाव में, निशिकांत नहीं डाल रहे हथियार
कांग्रेस आगे आई बचाव में, निशिकांत नहीं डाल रहे हथियार

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लेकर लगातार हमलावर गोड्डा के भाजपा सांसद निशिकांत दुबे से दो-दो हाथ करने के लिए कांग्रेस अब आगे आई है। इसे लेकर चल रहे ट्विटर वार में कांग्रेसी भी कूद पड़े हैं। दोनों पक्षों में जारी आरोप-प्रत्यारोप के बीच प्रदेश कांग्रेस ने भाजपा पर ओछी राजनीति करने का आरोप मढ़ा है।

loksabha election banner

प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा है कि निशिकांत दुबे ध्यान भटकाने के लिए अनर्गल आरोप लगा रहे हैं। वे अपनी पत्नी के माध्यम से गलत तरीके से जमीन लेने और फर्जी डिग्री लेने के आरोपों में घिर चुके हैं। उन्हें इसपर अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। ऐसा नहीं कर वे मर्यादा विहीन आचरण पर उतर आए हैं। उन्हें इसका ख्याल रखना चाहिए कि गलत शपथपत्र देकर उन्होंने निर्वाचन आयोग सरीखी संवैधानिक संस्था को धोखे में रखा है। दिल्ली विश्वविद्यालय ने भी स्पष्ट कर दिया है कि सांसद ने वहां से पढ़ाई नहीं की है। ऐसे में निर्वाचन आयोग को सांसद के खिलाफ एक्शन लेना चाहिए। कांग्रेस इसकी शिकायत आयोग में कर तत्काल कार्रवाई की मांग करेगी।

उधर, झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने भी इस प्रकरण पर सोशल माध्यमों के जरिए निशाना साधने का सिलसिला जारी रखा है। हालांकि, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट के माध्यम से जानकारी दी थी कि वे निशिकांत दुबे द्वारा लगाए गए व्यक्तिगत आरोपों का कानूनी स्तर पर जवाब लेंगे। फिलहाल उनके स्तर से कोई नोटिस नहीं दिया गया है। झामुमो के मुताबिक इसपर कानूनी राय ली जा रही है। इसपर पांव पीछे खींचने का सवाल ही नहीं उठता। जिस स्तर पर जाकर भाजपा सांसद ने आरोप लगाए हैं, उसका जवाब दिया जाएगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कानूनी कार्रवाई वाली ट्वीट को अब भी अपने ट्विटर एकाउंट में सबसे ऊपर टैग कर रखा है। उधर, निशिकांत दुबे लगातार अपने द्वारा लगाए गए आरोपों को लेकर मुखर हैं। उन्होंने सोशल माध्यमों पर लगातार सक्रियता बनाए रखी है। फिलहाल इस प्रकरण पर जुबानी जंग थमती नहीं दिखती।

---------------


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.