Simdega Coronavirus News: सिमडेगा में आज मिले कोरोना के 23 मरीज, जानें ताजा हाल
Simdega Coronavirus News. कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि होने पर उक्त व्यक्तियों को कोविड-19 अस्पताल में आइसोलेट करने की प्रक्रिया जारी कर दी गई है।
सिमडेगा, जासं। Simdega Coronavirus News सिमडेगा जिले में फिर कोरोना के 23 मरीज मिले हैं। उप विकास आयुक्त प्रताप चंद्र किचींगिया ने शुक्रवार को जिले में 23 कोरोना संक्रमित के मिलने की पुष्टि की है। कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि होने पर उक्त व्यक्तियों को कोविड-19 अस्पताल में आइसोलेट करने की प्रक्रिया जारी कर दी गई है। इनमें कोलेबिरा कोनजोगा के 17, कोलेबिरा खास के 1, ठेठईटांगर के 2, कुरडेग के 01, सिमडेगा के 01 एवं पाकरटांड़ के 01 व्यक्ति शामिल हैं।
सिमडेगा जिला में अबतक कुल 513 पॉजिटिव केस पाए गए हैं। इनमें से 375 स्वस्थ हो गए हैं। इनमें से एक की मृत्यु रांची रिम्स में हो गई थी। सिमडेगा जिला में फिलहाल 137 पॉजिटिव केस सक्रिय हैं। बता दें कि गुरुवार को भी सिमडेगा में 26 कोरोना मरीज मिले थे। झारखंड में लगातार कोरोना पॉजिटिव बढ़ते जा रहे हैं। गुरुवार को भी राज्य में काेरोना के 468 केस मिले थे। अब तक राज्य में 100 से ज्यादा लोगों की मौत इस महामारी से हो गई है।