प्रेम-प्रसंग में विवाहित युवक ने गोली मारकर की आत्महत्या Chatra News
Jharkhand Latest News. गुरुवार की सुबह पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे कर लिया। मौके पर ही पिस्टल पड़ा हुआ मिला।
चतरा, जासं। चतरा जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र के उरैली पंचायत के खुटेहरा गांव में एक युवक ने अपने पिस्टल से खूद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। घटना बुधवार रात की है। मृतक युवक पिंटू कुमार गांव निवासी प्रेमन ठाकुर का पुत्र था। आत्महत्या का कारण प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है। गुरुवार की सुबह पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे कर लिया। मौके पर ही पिस्टल पड़ा हुआ मिला।
पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। पिस्टल अवैध बताया जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार युवक अपने घर से पांच दिन निकला हुआ था। उसका किसी युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेम प्रसंग को लेकर घर में हमेशा पत्नी से विवाद होता रहता था। ग्रामीणों का कहना है कि युवक दूसरा शादी करना चाहता था।जिसका विरोध पत्नी एवं उसके परिजनों किया करते थे। इसी तनाव के कारण स्वयं गोली मारकर आत्महत्या करने की बात सामने आ रही है।
यह भी पढ़ें: बीमार पिता को लेकर कई अस्पताल घूमता रहा बेटा, मौत होने तक किसी ने नहीं लिया भर्ती Ranchi News