Move to Jagran APP

Jharkhand Coronavirus: झारखंड में आज 207 कोरोना पॉजिटिव, 8 मौतें, अबतक 4783; जानें ताजा हाल

Jharkhand Coronavirus News Update झारखंड में गुरुवार को 207 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है। जबकि आज 8 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। रांची के रिम्‍स में एक साथ 5 मौतें हुईं।

By Alok ShahiEdited By: Published: Thu, 16 Jul 2020 08:11 PM (IST)Updated: Fri, 17 Jul 2020 06:45 AM (IST)
Jharkhand Coronavirus: झारखंड में आज 207 कोरोना पॉजिटिव, 8 मौतें, अबतक 4783; जानें ताजा हाल
Jharkhand Coronavirus: झारखंड में आज 207 कोरोना पॉजिटिव, 8 मौतें, अबतक 4783; जानें ताजा हाल

रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। Jharkhand Coronavirus News Update झारखंड में कोरोना महामारी रफ्तार में है। इस वायरस के खतरनाक होने के संकेत देते हुए आज एक ही दिन में 8 संक्रमितों की जान ले ली। राज्‍य में आज 207 कोरोना पॉजिटिव केस भी सामने आए हैं। इससे पहले बुधवार को प्रदेश में अबतक सबसे अधिक 360 कोरोना मरीज एक ही दिन मिले। हालांकि सरकार ने कोरोना के सामुदायिक संक्रमण से इंकार किया है।

loksabha election banner

झारखंड में गुरुवार को 207 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है। जबकि आज 8 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। रांची के रिम्‍स में आज एक साथ 5 कोरोना मरीजों की मौत हो गई। उधर जमशेदपुर के टीएमएच में धनबाद के एक कोरोना मरीज और एक चाईबासा के कोरोना संक्रमित की जान चली गई। आज गोड्डा में भी एक कोरोना संक्रमित की मौत हुई है।

धनबाद में एक ही परिवार के चौथे व्‍यक्ति की मौत कोरोना संक्रमण से हुई है। इससे पहले धनबाद के कतरास की रहने वाली महिला और उसके तीन बेटों की जान कोरोना संक्रमण से जा चुकी है। आज महिला के चौथे बेटे की टीएमएच, जमशेदपुर में मौत हो गई। इस कोरोना मरीज की तबीयत बिगड़ने पर बुधवार की रात इन्हें टाटा मेडिकल हॉस्पिटल, जमशेदपुर भेजा गया था। इस परिवार का एक भाई अभी रांची के रिम्स में इलाजरत हैं। आज 207 नए मरीज मिले हैं। जबकि 28 कोरोना मरीज ही आज स्‍वस्‍थ हुए।

झारखंड में गुरुवार को मिले 207 कोरोना पॉजिटिव

  1. रांची में 41
  2. गढ़वा में 32
  3. कोडरमा में 27
  4. हजारीबाग में 26
  5. चतरा में 10
  6. सिमडेगा में 10
  7. धनबाद में 13
  8. पलामू में नौ
  9. गिरिडीह में सात
  10. पाकुड़ में पांच
  11. गुमला में पांच
  12. लोहरदगा में पांच
  13. पूर्वी सिंहभूम में चार
  14. पश्चिमी सिंहभूम में चार
  15. गोड्डा में तीन
  16. जामताड़ा में तीन
  17. दुमका में दो
  18. खूंटी में एक 

कई थानेदार, चिकित्‍सक, पुलिस कर्मी और जवान आदि हुए संक्रमित

झारखंड में यूं तो ज्यादातर मरीज कोरोना के संक्रमण को मात देकर स्वस्थ हो रहे हैैं, लेकिन गंभीर बीमारियों से जूझ रहे व कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले लोगों, खासकर बुजुर्गों के लिए कोरोना का संक्रमण खतरनाक साबित हो रहा है। इन सबके बावजूद अभी राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की मृत्यु की दर काफी कम है। गुरुवार को भी राज्य में रिकार्ड आठ कोरोना संक्रमित महिलाओं की मौत हो गई। ये पहले से ही कई बीमारियों से जूझ रहे थे। उधर, विभिन्न जिलों में गुरुवार 207 नए मरीज भी मिले।

अबतक 47 की हो चुकी मौत, 32 इसी माह, सभी अन्‍य बीमारियों से ग्रसित

गुरुवार को जिन आठ मरीजों की मौत हुई उनमें रांची, पूर्वी सिंहभूम, गोडडा, गिरिडीह, गुमला तथा पश्चिमी सिंहभम का एक-एक मरीज शामिल है। खबर लिखे जाने तक दो मरीजों के पता की पुष्टि नहीं हो पाई थी। गुमला तथा गिरिडीह के मरीज की मौत रिम्‍स में हुई। रिम्‍स में ही एक 51 वर्षीय महिला रांची के बसंत विहार की रहने वाली महिला की मौत हो गई। जमशेदपुर के टीएमएच में चाईबासा निवासी 81 वर्षीय महिला की मौत हुई जो मधुमेह, उच्च रक्तचाप सहित अन्य गंभीर बीमारी से भी ग्रसित थी। इसी तरह, हां जमशेदपुर के भी मरीज की मौत हुई। वहीं, गोडडा के पोडैय़ाहाट कोविड अस्पताल में भर्ती एक 50 वर्षीय कोरोना संक्रमित महिला की मृत्यु हो गई।

लगातार तीसरे दिन मिले 200 से अधिक संक्रम‍ित, रिकार्ड आठ मरीजों की माैत

  • नए मामले : 207
  • एक दिन पूर्व मिले मामले : 330
  • सक्रिय मरीज : 2223
  • अब तक स्वस्थ : 2513
  • कोरोना के कुल मामले : 4783
  • अबतक मौत : 47
  • अबतक हुई जांच : 203279
  • शुक्रवार को हुई जांच - 6866

सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 2223, एक दिन पहले मिले थे 330 मरीज

नए मरीजों की बात करें तो गुुरुवार को रांची में 41, गढ़वा में 32, कोडरमा में 27, हजारीबाग में 26, चतरा तथा सिमडेगा में 10-10, धनबाद में 13, पलामू में नौ, गिरिडीह में सात, पाकुड़, गुमला तथा लोहरदगा में पांच-पांच, पूर्वी सिंहभूम तथा पश्चिमी सिंहभूम में चार-चार, गोडडा, जामताड़ा में तीन-तीन, दुमका में दो, खूंटी में एक नए मरीज की पहचान हुई। राहत की बात यह है कि पूर्वी सिंहभूम में 18, देवघर, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला, तथा रामगढ़ में दो-दो, हजारीबाग तथा चतरा में एक-एक मरीज स्‍वस्‍थ भी हुए।

कोरोना के कुल मामले बढ़कर 4783 हुए, 2513 लोग संक्रमणमुक्त

दुमका में काठीकुंड के एसएसबी कैंप के दो एसएसबी जवान, गुमला में मलेरिया विभाग में कार्यरत दो स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित मिले हैैं। उधर धनबाद में दो चिकित्सक के संक्रमित की पहचान हुई है। इसके साथ ही राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 2223 हो गई है। वहीं कोरोना के कुल मामले 4783 हो गए हैं। हालांकि इनमें 2513 लोग कोरोना संक्रमण को मात देकर स्वस्थ भी हो चुके हैं। वहीं, राज्य में अबतक 47 कोरोना संक्रमित लोगों की मौत हो चुकी है। इसमें 32 की मौत इस माह हुई है। 30 जून तक राज्य में 15 मरीजों की ही मौत हुई थी।

अधिक उम्र के लोगों तथा अन्‍य बीमारियों से ग्रसित लोगों के लिए कोरोना काफी खतरनाक साबित हो रहा है। अभी तक ज‍ितने कोरोना मरीजों की मौत हुई है, उनमें अधिसंख्य ऐसे मरीज ही थे। गुरुवार को राज्‍य में भी ऐसे 3 मरीजों की मौत हो गई। हालांकि चिकित्सकों ने उन्हें बचाने का पूरा प्रयास किया। इधर, राज्य में कोरोना संक्रमित की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। गुरुवार को भी राज्य के विभिन्न जिलों में शाम तक ही सौ से अधिक मरीज मिल चुके थे, जबकि कई जगहों से रिपोर्ट आनी बाकी है।

इधर रांची के रिम्‍स में शुक्रवार को 1361 कोरोना संदिग्‍धों के सैंपल की जांच हुई। इनमें 1288 निगेटिव और 66 केस पॉजिटिव मिले हैं। आज के ताजा मामलों में कोडरमा में 18, गढ़वा में 28, रिम्‍स में 9, चतरा में 2, लोहरदगा में 3 और पलामू में 6 नए कोरोना मरीज मिले हैं।

कोरोना के कुल मामले बढ़कर 4783 हुए, 2485 रोगमुक्‍त भी हुए

गुरुवार को जिन 8 मरीजों की मौत हुई उनमें एक चाईबासा निवासी महिला 81 वर्षीय महिला है। उसकी तबीयत बिगड़ने पर तीन दिन पूर्व ही उसे टाटा मुख्य अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उसकी कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। महिला मधुमेह, उच्च रक्तचाप सहित अन्य गंभीर बीमारी से भी ग्रसित थी। इसी तरह, गोड्डा के पोडै़याहाट कोविड अस्पताल में भर्ती एक अन्य 50 वर्षीय कोरोना संक्रमित महिला की मृत्यु हो गई। इधर, लोहरदगा में 13 नए संक्रमित की पहचान हुई है।

वहीं, दुमका में भी पांच मरीज मिले हैं। धनबाद में दो चिकित्सक समेत छह संक्रमित की पहचान हुई है। इसी तरह, अन्य कई जिलों में भी नए मरीजों के मिलने की सूचना है। इधर, राज्य में सक्रिय केस की संख्या बढ़कर 2153 हो गई है। कोरोना के कुल मामले 4676 हो गए हैं। हालांकि इनमें 2485 स्‍वस्‍थ भी हो चुके हैं। वहीं, राज्‍य में अबतक 40 लोगों की मौत हो चुकी है। इसमें 25 मौत इस माह हुई है। 30 जून तक राज्‍य में 15 मरीजों की ही मौत हुई थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.