Move to Jagran APP

Coronavirus Death Toll: झारखंड में कोरोना से एक ही दिन में रिकॉर्ड 8 मरीजों की मौत, रिम्‍स में 5, जमशेदपुर में 2, गोड्डा में 1 मौत

Jharkhand Coronavirus News Update झारखंड में कोरोना खतरनाक हो गया है। गुरुवार को राज्‍य में फिर 8 कोरोना संक्रमित की मौत हो गई। कोरोना से अब रोजाना मौत हो रही है।

By Alok ShahiEdited By: Published: Thu, 16 Jul 2020 07:19 PM (IST)Updated: Fri, 17 Jul 2020 05:55 AM (IST)
Coronavirus Death Toll: झारखंड में कोरोना से एक ही दिन में रिकॉर्ड 8 मरीजों की मौत, रिम्‍स में 5, जमशेदपुर में 2, गोड्डा में 1 मौत
Coronavirus Death Toll: झारखंड में कोरोना से एक ही दिन में रिकॉर्ड 8 मरीजों की मौत, रिम्‍स में 5, जमशेदपुर में 2, गोड्डा में 1 मौत

रांची, जेएनएन। झारखंड में कोरोना खतरनाक हो गया है। गुरुवार को राज्‍य में फिर 8 कोरोना संक्रमित की मौत हो गई। आज 8 मरीजों की मौत में 5 रांची के रिम्‍स में, 2 जमशेदपुर और एक मौत गोड्डा में हुई है।

loksabha election banner

मधुमेह पीड़ित 51 वर्षीय महिला ने तोड़ा दम, रिम्स में भर्ती कोरोना से 5 मौतें

कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है। गुरुवार को कोरोना से राजधानी के अस्पताल रिम्स में भर्ती 5 संक्रमितों की मौतें हुई है। इनमें से एक 51 वर्षीय महिला रांची के बसंत विहार की रहने वाली है। मिली जानकारी के अनुसार, महिला की रिपोर्ट 2 दिन पूर्व पॉजिटिव आने के बाद रिम्स के कोविड अस्पताल में भर्ती किया गया था। वह मधुमेह से पीड़ित थी। वेंटिलेटर पर उसका इलाज चल रहा था। स्थिति गंभीर होने के कारण गुरुवार भोर में महिला ने दम तोड़ दिया।

मरने वाले सभी कोरोना के अलावा दूसरे बीमारी से पीड़ित, चार थे वेंटिलेटर सपोर्ट में

इसके अलावा गिरिडीह का एक 65 वर्षीय वृद्ध को दो दिनों से वेंटिलेटर में रखा गया था। डॉक्टरों के अनुसार मरीज मल्टी ऑर्गन फेल्योर था। गुरुवार देर शाम इसकी मौत हुई है। वहीं कोविड वार्ड में भर्ती गुमला की 65 साल की महिला कोविड के नॉर्मल वार्ड में भर्ती थी, तबीयत बिगडने के बाद इसे क्रिटिकल केयर के आईसीयू में भेजा गया था। डॉक्टर ने बताया कि मरीज किडनी की समस्या से पीड़ित थी, साथ ही डायबिटीज़ से भी ग्रसित थी। स्थिति को रिकवर करने की कोशिश की गई लेकिन मरीज की जान चली गई।

राज अस्पताल से डायलिसिस के लिए आए मरीज की भी मौत

इधर, गुरुवार को रिम्स में मरने वालों में एक 62 वर्षीय वृद्ध को राज अस्पताल से डायलिसिस के लिए भेजा गया था। मरीज के रिम्स पहुंचने के कुछ ही देर के बाद मौत हो गई। मरीज क्रोनिक किडनी डिजीज रोग से पीड़ित था। किडनी फंक्शनिंग एकदम शून्य हो चुकी थी। वहीं एक अन्य 37 वर्षीय पुरुष की मौत हुई है। इसे भी रिम्स के जनरल कोविड वार्ड से आईसीयू में शिफ्ट किया गया था। मरीज को सांस लेने में परेशानी हो रही थी। आईसीयू में वेंटिलेटर में रखा गया था। गुरुवार शाम अचानक पल्स गिरने लगा और मरीज की मौत हो गई।

पूर्वी सिंहभूम, एक चाईबासा, एक रांची तथा एक ग‍िरिडीह में कोरोना संक्रमित ने जान गंवाई है। प्रदेश में कोरोना से अब रोजाना मौत हो रही है। लगातार तीसरे दिन गिरिडीह, जमशेदपुर, गोड्डा और कोल्हान में एक और कोरोना मरीज की मौत हुई।

चाईबासा निवासी महिला (81) की तबीयत बिगड़ने पर तीन दिन पूर्व उसे टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) में भर्ती कराया गया था। इससे बाद यहां पर उसकी कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। महिला मधुमेह, उच्च रक्तचाप सहित अन्य गंभीर बीमारी से भी ग्रस्त थी। महिला कंटेनमेंट जोन से आई थी। इससे पूर्व उसका ट्रूनेट मशीन से जांच हुई तो रिपोर्ट निगेटिव आई थी। टीएमएच अस्पताल में 12 दिन के अंदर यह सातवां मौत है। पश्चिमी सिंहभूम जिले में यह पहली मौत है। 

इधर धनबाद में कतरास के एक कोरोना संक्रमित की मौत टीएमएच, जमशेदपुर में हो गई। यह कोरोना मरीज उस परिवार से है, जिसमें कोरोना से कुल 4 मौतें हो चुकी हैं। इससे पहले मां और उनके तीन बेटों की जान कोरोना संक्रमण के कारण चली गई। गुरुवार को महिला के चौथे बेटे ने भी अपनी जान गंवा दी।

कोरोना से कब कब हुई मौत

  • - चार जुलाई को साकची स्थित स्वर्णरेखा फ्लैट निवासी (88)एक महिला की मौत हो गई थी।
  • - चार जुलाई को सोनारी स्थित खुंटाडीह निवासी (71) एक पुरुष की मौत हुई थी।
  • - 12 जुलाई को सोनारी परदेशीपाड़ा निवासी (55) एक पुरुष की मौत हुई।
  • - 14 जुलाई को कदमा भाटिया बस्ती निवासी एक महिला की मौत हुई।
  • - 14 जुलाई को धनबाद के जामाडोबा की महिला की मौत हो गई।
  • - 15 जुलाई को पटना की एक महिला की मौत हो गई।
  • - 16 जुलाई को चाईबासा की एक महिला की मौत हो गई।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.