Coronavirus Jharkhand: झारखंड में कोरोना का ताजा हाल, 3363 कुल मामले, 23 मौतें, 1126 एक्टिव केस
Jharkhand Coronavirus Cases News Update झारखंड में बीते दिन पूर्व विधायक शिवपूजन मेहता सीआरपीएफ के 10 जवान सहित 171 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है।
रांची, राज्य ब्यूरो। Coronavirus in Jharkhand News Update झारखंड के विभिन्न जिलों में कोरोना के नए मरीजों के मिलने का क्रम जारी है। गुरुवार को भी विभिन्न जिलों में 171 संक्रमित मरीजों की पहचान हुई है। इनमें हुसैनाबाद के पूर्व विधायक शिवपूजन मेहता भी शामिल हैं। उधर, गुरुवार को रांची के मेदांता अस्पताल में भर्ती देवघर जिले के रहने वाले एक 63 वर्षीय कोरोना संक्रमित बुजुर्ग की मौत हो गई। हाइपरटेंशन, हार्ट तथा अन्य बीमारियों से जूझ रहे इस बुजुर्ग की रिपोर्ट दो दिन पहले ही पॉजिटिव आई थी।
झारखंड में लगातार तीसरे दिन मिले 100 से अधिक कोरोना मरीज
पहली बार, राज्य में लगातार तीसरे दिन 100 से अधिक कोरोना के मरीज मिले हैं। इस बीच राहत की खबर यह है कि गुरुवार को राज्य में 40 मरीज स्वस्थ भी हुए। इसके साथ ही राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर अब 1100 से अधिक हो गई है। वहीं कोरोना संक्रमण को मात देकर राज्य में अबतक 2210 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं।
रांची में इलाजरत देवघर के एक बुजुर्ग की कोरोना से मौत
- नए मामले : 171
- गुरुवार को मौत : 01
- अबतक मौत : 23
- सक्रिय मरीज : 1,126
- अब तक स्वस्थ : 2,210
- कोरोना के कुल मामले : 3,363
- अबतक हुई जांच : 1,67,650
- गुरुवार को हुई जांच : 2,946
सक्रिय मरीजों की संख्या फिर एक हजार के पार, अबतक 2210 हो चुके हैैं स्वस्थ
गुरुवार को सबसे अधिक बोकारो में 26, रांची में 22, पूर्वी सिंहभूम में 20, कोडरमा में 16, चतरा में 15, लातेहार में 11, हजारीबाग में 10, धनबाद में आठ, पलामू में सात, लोहरदगा, गिरिडीह तथा रामगढ़ में छह-छह, सिमडेगा तथा देवघर में पांच-पांच, साहिबगंज में चार, गोड्डा और गुमला में दो-दो, जामताड़ा, तथा पलामू में एक-एक संक्रमित की पहचान हुई है।
धनबाद में पीएमसीएच के डॉक्टर भी संक्रमित
धनबाद में गुरुवार को आठ नए मरीज मिले। इनमें पीएमसीएच के एक चिकित्सक भी शामिल हैं। पीएमसीएच में हड़कंप है। संपर्क में आए अन्य चिकित्सक भी जांच कराने की तैयारी में हैं।
लातेहार में सीआरपीएफ के एक अधिकारी और 10 जवान व लोहरदगा में एक पुलिसकर्मी पॉजिटिव
इधर, लातेहार में मिले नए संक्रमितों में 10 सीआरपीएफ के जवान तथा एक पदाधिकारी शामिल हैं। वहीं, लोहरदगा में मिले मरीजों में पुलिसकर्मी भी हैं। नए मरीजों की पहचान तथा पुराने मरीजों के स्वस्थ होने के बाद राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या 1126 हो गई है। दूसरी ओर कोरोना संक्रमण के अबतक के कुल मामले 3,359 हो गए हैं। हालांकि इनमें 2,210 स्वस्थ हो चुके हैं। राज्य में अभी तक 23 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। इनमें ज्यादातर अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रसित थे।
इन जिलों में मरीज हुए स्वस्थ
धनबाद : 12, रांची : 08 पलामू : 07, देवघर : 02, लातेहार : 02, साहिबगंज : 02, दुमका : 02, लातेहार : 02, सरायकेला : 02, सिमडेगा : 02, रामगढ़ : 01