Move to Jagran APP

Corona Update@8JULY: झारखंड में आज 98 कोरोना पॉजिटिव, अबतक 3154; जानें ताजा हाल

Coronavirus in Jharkhand News Update झारखंड में बुधवार को 98 कोरोना पॉजिटिव की पहचान की गई है। मंगलवार को यहां मंत्री-विधायक भी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

By Alok ShahiEdited By: Published: Wed, 08 Jul 2020 08:20 PM (IST)Updated: Thu, 09 Jul 2020 07:00 AM (IST)
Corona Update@8JULY: झारखंड में आज 98 कोरोना पॉजिटिव, अबतक 3154; जानें ताजा हाल
Corona Update@8JULY: झारखंड में आज 98 कोरोना पॉजिटिव, अबतक 3154; जानें ताजा हाल

रांची, राज्‍य ब्‍यूरो।  Coronavirus in Jharkhand News Update झारखंड में बुधवार को अबतक 98 कोरोना पॉजिटिव की पहचान की गई है। मंगलवार को यहां मंत्री-विधायक भी कोरोना संक्रमित मिले हैं। आज धनबाद में 29, कोडरमा में 17, साहिबगंज में 10, रांची, देवघर और जमशेदपुर में 6, दुमका व पाकुड़ में 5-5, सरायकेला में 3, सिमडेगा में 3, चतरा, गिरिडीह, खूंटी, गढ़वा और गुमला में एक-एक नए पॉजिटिव केस मिले हैं। रांची के रिम्‍स में 749 कोरोना संदिग्‍धों की जांच की गई, इनमें 741 केस निगेटिव मिले हैं। यहां से 3 रिपोर्ट पॉजिटिव मिले, जिनमें रांची में 2 और गढ़वा में एक नया मामला सामने आया है। आज के ताजा मामलों के साथ राज्‍य में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 3154 पर पहुंच गया है। झारखंड में आज मिलनेवाले नए संक्रमित की संख्‍या 98 हो गई है। धनबाद में 29, दुमका में 05, सरायकेला खरसावां और सिमडेगा में तीन-तीन तथा देवघर और खूंटी में एक-एक नए संक्रमित मिले हैं।

loksabha election banner

कोरोना के 67 मरीज हुए स्वस्थ, 98 नए मिले

  • नए मामले :  98
  • सक्रिय मरीज :  962
  • अब तक स्वस्थ : 2,170
  • अब तक मौत : 22
  • कोरोना के कुल मामले : 3,154
  • अबतक हुई जांच : 1,64,504
  • बुधवार को हुई जांच : 2790

सक्रिय मरीजों की संख्या 962 हुई, अबतक 2170 लोग हो चुके स्वस्थ

झारखंड में कोरोना के नए मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। एक दिन पूर्व मंत्री और विधायक सहित 179 लोगों के कोरोना से संक्रमित मिलने के बाद बुधवार को भी 98 नए संक्रमितों की पहचान हुई है। इस बीच विभिन्न जिलों में 67 मरीज कोरोना को मात देते हुए स्वस्थ भी हुए हैं।  बुधवार को धनबाद में सबसे अधिक 29, कोडरमा में 17, साहिबगंज में 10, रांची, देवघर तथा पूर्वी सिंहभूम में छह-छह, दुमका और पाकुड़ में पांच-पांच,  सिमडेगा,  सरायकेला खरसावां में तीन-तीन, तथा खूंटी, गिरिडीह, गुमला, चतरा तथा गढ़वा में एक-एक नए मरीज मिले।

वहीं, पूर्वी सिंहभूम में 27, हजारीबाग में 14, पश्चिमी सिंहभूम में नौ, सरायकेला खरसावां में सात, बोकारो में तीन, धनबाद, सिमडेगा और साहिबगंज में दो-दो, रामगढ़ में एक मरीज स्वस्थ हुए। 67 मरीजों के स्वस्थ होने तथा 78 नए संक्रमित की पहचान होने से राज्य में सक्रिय केस की संख्या अब 962 हो गई है। कोरोना के कुल मामले बढ़कर 3,154 हो गए हैं। हालांकि इनमें 2,170 स्वस्थ हो चुके हैं।

इधर, राज्य में हाल के दिनों में नए संक्रमित अधिक मिलने से स्वस्थ होने की दर में थोड़ी कमी आई है। पिछले माह यह दर 76 फीसद तक पहुंच गई थी, जो घटकर 69.24 फीसद हो गई है। हालांकि झारखंड की यह दर अभी भी राष्ट्रीय दर 60.86 फीसद से बेहतर है। 

कोरोना के 66 मरीज हुए स्वस्थ, 98 आए नए मामले

एक दिन पूर्व मंत्री, विधायक सहित 179 कोरोना संक्रमित मिलने के बाद बुधवार को कुछ राहत की खबर है। बुधवार को विभिन्न जिलों में 66 मरीजों ने कोरोना को शिकस्त दी। ये सभी अब स्वस्थ हो गए हैं। हालांकि शाम तक 78 नए कोरोना संक्रमित की पहचान भी हुई है। बुधवार को धनबाद में 23, कोडरमा में 17, साहिबगंज में नौ, रांची में छह, पूर्वी सिंहभूम, दुमका, सरायकेला और सिमडेगा में तीन-तीन, पाकुड़ में दो, गुमला, चतरा, खूंटी, देवघर तथा गढ़वा में एक-एक नए मरीज मिले।

सक्रिय केस की संख्या 904 हुई, अबतक 2170 लोग हो चुके स्वस्थ

पूर्वी सिंहभूम में 27, हजारीबाग में 14, पश्चिमी सिंहभम में नौ, सरायकेला खरसावां में सात, बोकारो में तीन, धनबाद, सिमडेगा और साहिबगंज में दो-दो, रामगढ़ में एक मरीज स्वस्थ हुए। 66 मरीजों के स्वस्थ होने तथा 40 नए सकंमित की पहचान होने से राज्य में सक्रिय केस की संख्या अब 904 हो गई है। कोरोना के कुल मामले बढ़कर 3,096 हो गए हैं, हालांकि इनमें 2,170 स्वस्थ हो चुके हैं।

इससे पहले मंगलवार को झारखंड में 154 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई थी। राज्‍य सरकार के पेयजल मंत्री मिथिलेश ठाकुर और झामुमो के एक विधायक मथुरा महतो कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके साथ ही लोहरदगा के सिविल सर्जन भी कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं। इस बीच मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन ने खुद को होम क्‍वारंटाइन कर लिया है। वे मंत्री मिथिलेश ठाकुर के सरकारी आवास के गृह प्रवेश में शामिल हुए थे। मुख्‍यमंत्री आवास और मुख्‍यमंत्री कार्यालय को सील कर दिया गया है। एकबारगी पूरे शासन-प्रशासन के अमले में कोरोना संक्रमण फैलने की प्रबल आशंका को देखते हुए नीचे से ऊपर तक खलबली मच गई है।

झारखंड में बुधवार को मिले 98 कोरोना पॉजिटिव

  1. धनबाद : 29
  2. कोडरमा : 17
  3. साहिबगंज : 10
  4. रांची : 06
  5. जमशेदपुर : 06
  6. देवघर : 06
  7. दुमका : 05
  8. पाकुड़ : 05
  9. सरायकेला : 03
  10. सिमडेगा : 03
  11. चतरा : 01
  12. गढ़वा : 01
  13. खूंटी : 01
  14. देवघर : 01
  15. गुमला : 01

कुछ दिनों तक मैं आप से मुलाकात नहीं कर सकूंगा : हेमन्त सोरेन

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि सरकार के मंत्री तथा विधायक कोरोना संक्रमित हुए हैं, इनसे मेरी मुलाकात कुछ दिनों पहले हुई थी। इसलिए एहतिहात के तौर पर मैं सेल्फ-क्वारंटाइन में हूं। कुछ दिनों तक आप से मुलाकात नहीं कर सकूंगा। हालांकि, हर जरूरी कार्यों का निष्पादन होता रहेगा। सोशल मीडिया के माध्यम से भी आप मुझसे अपनी बातें रख सकते हैं। सभी झारखण्डवासियों से अपील करता हूं कि सरकारी नियमों और निर्देशों का सख्ती से पालन करें। आप खुद का, बच्चों, बहन-बेटी, भाई, बेटे और बड़े-बुजुर्गों का ख्याल रखें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.