डिजिटल प्लेटफार्म पर केंद्र सरकार की उपलब्धियां साझा करेगी भाजपा
रांची प्रदेश भाजपा डिजिटल प्लेटफार्म के जरिए मोदी सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच पहुंचाएगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता शारीरिक दूरी के मानकों का प्रयोग करते हुए मोदी सरकार 2.0 के स्वíणम एक वर्ष की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे।
रांची : प्रदेश भाजपा डिजिटल प्लेटफार्म के जरिए मोदी सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच पहुंचाएगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता शारीरिक दूरी के मानकों का प्रयोग करते हुए मोदी सरकार 2.0 के स्वíणम एक वर्ष की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे। दीपक प्रकाश ने इस अभियान के संदर्भ में रविवार को प्रदेश पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों सहित प्रमुख कार्यकर्ताओं को ऑनलाइन निर्देश दिया।
प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने पार्टी के स्तर से इस संदर्भ में शुरू किए जाने वाले डिजिटल संपर्क और वर्चुअल संवाद पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता एक ओर कोरोना से बचाओ के उपायों का पालन करते हुए प्रधानमंत्री पत्र घर-घर पहुंचाएंगे वहीं डिजिटल संवाद और वर्चुअल संवाद से भी जनता तक पहुंचेंगे। इस दौरान राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेताओं का भी संबोधन होगा। गरीबों, जरूरतमंदों के बीच मास्क एवं सैनिटाइजर का वितरण जारी रहेगा।
----------- छोटे उद्योगों को मिले बिजली के फिक्स्ड चार्ज से राहत : महेश पोद्दार रांची : राज्यसभा सदस्य महेश पोद्दार ने एक बार फिर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर राज्य के छोटे उद्योगों को बिजली के फिक्स्ड चार्ज से राहत देने का आग्रह किया है। पोद्दार ने प्रेषित पत्र में राज्य के उद्योग एवं व्यापार की अत्यंत खराब स्थिति का हवाला देते हुए कहा है कि सर्वाधिक रोजगार देने में सक्षम छोटे उद्योगों के प्रति सरकार के स्तर से उदासीनता बरती जा रही है। कहा, राज्य के संकट में पड़े उद्योग-व्यापार को उठ खड़े होने के लिए राज्य सरकार से कई सहूलियतों की दरकार है। यही वजह है कि बार-बार बिजली के फिक्स्ड चार्ज में राहत देने का आग्रह किया जा रहा है।
---------