आरएसएस ने सफाई कर्मियों को किया सम्मानित
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व शिव योग परिवार रांची की ओर से कोकर शिव मंदिर के प्रांगण में सफाइकर्मियों को सम्मानित किया गया।
जासं, रांची : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व शिव योग परिवार रांची की ओर से शनिवार को कोकर शिव मंदिर के सामने वार्ड 8 के 35 सफाई कर्मियों का स्वागत किया गया। सभी का पुष्पवर्षा के बीच अंगवस्त्र और मिठाई देकर स्वागत किया गया। इसके साथ ही आरएसएस की ओर से 250 लोगों को गिलोई का काढ़ा पिलाया गया। मौके पर संघ के डॉ. विजय राज ने कोरोना से लोगों को बचाने में सफाई कर्मियों की भूमिका की प्रशंसा की। शिव योग परिवार के शैलेश पांडेय, मनोरंजन दास व ललित कुमार ने कहा कि सफाईकर्मियों की सेवा अद्वितीय है।
लॉकडाउन के दौरान आदिवासी समाज पर हो रहे प्रभावों पर हुई चर्चा
जासं, रांची : झारखंड आदिवासी विकास समिति की बैठक नामकुम के बाधवा स्कूल ग्राउंड में रविवार को आयोजित हुई। इसमें लॉकडाउन की वजह से आदिवासी समाज के ऊपर पड़ रहे आíथक, सामाजिक, सास्कृतिक एवं स्वास्थ्य संबंधी हो रही परेशानियों पर चर्चा की गई। अध्यक्ष प्रभाकर नाग द्वारा जमीन दलालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाने वाली संघर्षशील जुझारू एवं कर्मठ आदिवासी महिला समाज सेवी कुमुदिनी केरकेट्टा को झारखंड आदिवासी विकास समिति महिला शाखा अध्यक्षा नियुक्त किया गया और उन्हें निर्देश दिया गया है कि अगले 15 दिनों के अंदर महिला शाखा कार्यकारिणी का गठन कर झारखंड आदिवासी विकास समिति केंद्रीय कार्यकारिणी को अवगत कराएं। बैठक में उपाध्यक्ष रंजन सागा उपाध्यक्ष सह प्रेस प्रवक्ता क्रिस्टो कुजुर केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य अजय ओड़ेया, महादेव उराव, एलेन कुजूर, कुमुदिनी केरकेट्टा, मंजू कुजूर, रूबी कुजूर एवं समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे। क्षेत्र भ्रमण कर स्थिति से अवगत हुए विधायक
जासं, राची : काके विधायक समरी लाल रविवार को कोकर के भाभा नगर पहुंच कर लोगों से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं से अवगत हुए। मौके पर विधायक ने कहा कि लॉकडाउन के बाद क्षेत्र में विकास कार्य तेज होगा। बदहाल नाली को दुरुस्त किया जाएगा। इस दौरान लोगों ने राशन कार्ड, विधवा पेंशन नहीं मिलने की शिकायत की। मौके पर छात्र नेता रवि अग्रवाल, सुबोध गुप्ता, अरूण, संजू गुप्ता, विमल अग्रवाल, राजेश, शिव शकर प्रसाद सहित कई उपस्थित थे।