Move to Jagran APP

Sahibganj Corona Update: साहिबगंज में फिर मिले 02 कोरोना पॉजिटिव, अबतक 03; जानें ताजा हाल

झारखंड में रविवार को 41 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है। इनमें सबसे अधिक धनबाद में 20 जमशेदपुर में 10 और साहिबगंज में 2 कोरोना मरीज मिले हैं।

By Alok ShahiEdited By: Published: Sun, 31 May 2020 11:12 PM (IST)Updated: Mon, 01 Jun 2020 07:36 AM (IST)
Sahibganj Corona Update: साहिबगंज में फिर मिले 02 कोरोना पॉजिटिव, अबतक 03; जानें ताजा हाल
Sahibganj Corona Update: साहिबगंज में फिर मिले 02 कोरोना पॉजिटिव, अबतक 03; जानें ताजा हाल

रांची, जेएनएन। झारखंड में रविवार को 41 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है। इनमें सबसे अधिक धनबाद में 20, जमशेदपुर में 10 और साहिबगंज में 2 कोरोना मरीज मिले हैं। आज के ताजा मामलों में गिरिडीह और हजारीबाग में 3-3, रांची, लोहरदगा और रामगढ़ में एक-एक कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। आज के 41 नए मामलों को जोड़कर राज्‍य में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा 636 पर पहुंच गया है। इससे पहले शनिवार को एक साथ 72 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए। पीएमसीएच, धनबाद ने आज कुल 25 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि की है। इसमें 20 धनबाद, 3 गिरिडीह और 2 नए मामले साहिबगंज में सामने आए हैं। इधर प्रशासन ने कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि के बाद संबद्ध इलाके को पूरी तरह सील कर दिया है। बैरिकेडिंग कर सुरक्षा संबंधी तमाम एहतियात बरते जा रहे हैं।

loksabha election banner

अब महाराष्ट्र व गुजरात से आए प्रवासी मजदूर निकले संक्रमित

रविवार की रात जिले के दो और मजदूरों की रिपोर्ट पाजीटिव निकली। दोनों  प्रवासी मजदूर हैं। एक गुजरात  तथा दूसरा महाराष्ट्र से लौटा है। दोनों को बरहड़वा के क्वारंटाइन केंद्र में रखा गया था। उपायुक्त वरुण रंजन ने बताया कि एक मजदूर सूरत जबकि दूसरा प्रवासी श्रमिक थाणे से लौट था। उन्होंने बताया कि इन दोनों श्रमिकों को बरहडवा क्वारंटाइन  सेंटर में रखा गया था। उपायुक्त ने बताया कि कोरोना रिजल्ट पाजीटिव आने के पश्चात दोनों श्रमिकों को राजमहल कोविड अस्पताल में शिफ़्ट कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि वह दोनों कोरोना का मरीज़ एसिपमटोमेटिक है एवं जिला प्रशासन तमाम तरह के एहतियाती उपाय भी अपना रहा है। उन्होंने बताया कि उक्त संक्रमित व्यक्तियों की कांटेक्ट ट्रेसिंग भी की जा चुकी है। 

दोनों मरीजों को किया गया कोविड अस्पताल में शिफ्ट

ज्ञात हो कि शनिवार की रात भी साहिबगंज जिले में एक कोरोना संक्रमित मरीज पाया गया। अब जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर तीन हो चुकी है। हालांकि तीनों मरीजों की स्थिति ठीक है। उनमें कोरोना के लक्षण नहीं दिख रहे हैं। राजमहल उपकारा में बंद मरीज को आज अदालत की अनुमति मिलने के बाद कोविड अस्पताल के कैदी वार्ड में शिफ्ट कर दिया जाएगा। इसके साथ ही उपायुक्त ने जिले वासियों से अपील की वह घरों पर रहें एवं सुरक्षित रहें तथा वह किसी भी अफवाह का समर्थन न करें एवं भ्रामक ख़बरों से दूर रहें।

रविवार को झारखंड में मिले 41 कोरोना मरीज

  1. धनबाद : 20
  2. जमशेदपुर : 10
  3. गिरिडीह : 03
  4. हजारीबाग : 03
  5. साहिबगंज : 02
  6. रांची : 01
  7. लोहरदगा : 01
  8. रामगढ़ : 01

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.