Hazaribagh Corona Cases: हजारीबाग में एकसाथ मिले 10 कोरोना पॉजिटिव, जानें ताजा हाल
Corona Hazaribagh झारखंड में शुक्रवार को कोरोना के 46 नए मामले मिले हैं। हजारीबाग में 10 रामगढ़ में 9 कोडरमा में 7 जमशेदपुर में 15 और धनबाद से 3 संक्रमितों की पुष्टि हुई है।
रांची, जेएनएन। Hazaribagh Corona Patient झारखंड में शुक्रवार को अबतक कोरोना के 46 नए मामले सामने आए हैं। हजारीबाग में 10, रामगढ़ में 9, कोडरमा में 7, जमशेदपुर में 15 और धनबाद से 3 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। बोकारो में भी 2 कोरोना संक्रमित मिले हैं। आज के ताजा मामलों को जोड़कर राज्य में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 523 पर पहुंच गई है। इधर राज्य में कोरोना से पांचवीं मौत की पुष्टि स्वास्थ्य सचिव डॉ नितिन मदन कुलकर्णी ने की। गिरिडीह के रहने वाले एक कोरोना संक्रमित की मौत हुई है।
हजारीबाग में मिले 10 नए संक्रमित मरीज
हजारीबाग जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार दिनों दिन बढ़ती जा रही है । शुक्रवार की शाम हजारीबाग में 10 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं. इसके साथ ही जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 65 हो चुकी है हालांकि राहत की बात यह है कि अब तक 20 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। जानकारी के मुताबिक जिले में मिले नए संक्रमित मरीजों में से पहला सदर प्रखंड के धूमल निवासी 24 वर्षीय युवक है वर्तमान में टाटीझरिया क्वॉरेंटाइन सेंटर में है।
दूसरा मरीज बरही प्रखंड के गोरिया कर्मा निवासी 34 वर्षीय युवक है, वर्तमान में बरही क्वॉरेंटाइन सेंटर में है. तीसरा मरीज भी 29 वर्षीय युवक है। वह बरही प्रखंड के बेरीसाल साल निवासी है। चौथा मरीज विष्णुगढ़ प्रखंड का 20 वर्षीय युवक है। पांचवा मरीज बड़कागांव निवासी 22 वर्षीय युवक है, वर्तमान में बड़कागांव के एनटीपीसी के आईटीआई कॉलेज में क्वॉरेंटाइन हैं। जिले का छठा मरीज भी बड़कागांव का जबकि सातवां मरीज बिष्णुगढ़ प्रखंड का निवासी 50 वर्षीय अधेड़ है।
उसे वर्तमान में फॉरेस्ट ट्रेनिंग सेंटर रखा गया है। आठवां मरीज सिलवार कला निवासी 27 वर्षीय युवक है। जिले का नौवां मरीज महेशरा निवासी 38 वर्षीय युवक है। वह भी वर्तमान में फॉरेस्ट ट्रेनिंग सेंटर में है। 10 वां संक्रमित मरीज चौपारण बिशनपुर निवासी 60 वर्षीय अधेड़ है। अधिकांश मरीज मुंबई से हजारीबाग श्रमिक से स्पेशल ट्रेन से पहुंचे थे, जिनका विगत 26 मई का सैंपल लिया गया था।
झारखंड में शुक्रवार को मिले 46 कोरोना पॉजिटिव
- हजारीबाग : 10
- रामगढ़ : 09
- कोडरमा : 07
- जमशेदपुर : 15
- धनबाद : 03
- बोकारो : 02