Move to Jagran APP

रांची के सिल्‍ली में पेड़ से लटकता मिला किशोरी का शव, दुष्कर्म की आशंका

Jharkhand Crime. लड़की पहली अप्रैल से ही गायब थी। परिजनों ने इसकी सूचना थाने में नहीं दी थी। शव मिलने के बाद परिजनों ने पहचान की।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Mon, 06 Apr 2020 01:24 PM (IST)Updated: Mon, 06 Apr 2020 01:24 PM (IST)
रांची के सिल्‍ली में पेड़ से लटकता मिला किशोरी का शव, दुष्कर्म की आशंका
रांची के सिल्‍ली में पेड़ से लटकता मिला किशोरी का शव, दुष्कर्म की आशंका

मुरी (रांची), जासं। रांची जिले के सिल्ली थाना अंतर्गत एक 12 वर्षीया किशोरी का शव बरामद किया गया है। शव राम डेरा के समीप हिरन पार्क जंगल के ऊपर हाट के नजदीक दुपट्टे से पेड़ पर लटका हुआ पाया गया। हत्या से पूर्व दुष्कर्म की आशंका व्यक्त की जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है। जानकारी के अनुसार किशोरी विगत एक अप्रैल से घर से लापता थी। परिजनों ने इस बारे में स्थानीय पुलिस को कोई सूचना नहीं दी थी। वे अपने स्तर से किशोरी की खोजबीन कर रहे थे।

loksabha election banner

लड़की के कपड़े फ़टे हुए थे और नीचे के हिस्से में कपड़े नहीं थे। इसलिए ग्रामीण दुष्कर्म की आशंका व्यक्त कर रहे हैं। सोमवार को एक लड़की का शव मिलने की सूचना मिली। बाद में परिजनों ने शव की पहचान की। इस संबंध में सिल्ली थाना प्रभारी बीरेंदर पासवान ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। कहा कि दुष्कर्म हुआ है या नहीं, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.