Move to Jagran APP

Tablighi Jamaat: पर्यटक बनकर झारखंड में घुसे 28 विदेशी मौलवी, अब कर रहे धर्म प्रचार; जमातियों पर केस की तैयारी

Tablighi Jamaat . रांची के डीएसपी सदर को पूरे मामले के अनुसंधान की जिम्मेदारी मिली है। तब्लीगी जमात के कार्यक्रम के बाद 28 विदेशी मौलवी झारखंड आए।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Fri, 03 Apr 2020 10:32 AM (IST)Updated: Sat, 04 Apr 2020 05:28 PM (IST)
Tablighi Jamaat: पर्यटक बनकर झारखंड में घुसे 28 विदेशी मौलवी, अब कर रहे धर्म प्रचार; जमातियों पर केस की तैयारी
Tablighi Jamaat: पर्यटक बनकर झारखंड में घुसे 28 विदेशी मौलवी, अब कर रहे धर्म प्रचार; जमातियों पर केस की तैयारी

रांची, [दिलीप कुमार]। झारखंड में टूरिस्ट वीजा पर आकर धर्म प्रचार करने वाले विदेशियों पर शिकंजा कसेगा। जानकारी के मुताबिक ये वीजा के नियमों को तोड़कर भारत के विभिन्न प्रांतों में घूमते हैं। मस्जिदों में ठहरते हैं और धार्मिक प्रवचन करते हैं। तब्लीगी जमात के कार्यक्रम में शामिल होते हैं। जबकि उन्हें वीजा देश में एक पर्यटक के रूप में घूमने के लिए मिलता है।

loksabha election banner

टूरिस्ट वीजा पर आकर कोई अपने धर्म का प्रचार-प्रसार नहीं कर सकता है, धार्मिक कार्यक्रम का हिस्सा नहीं बन सकता है। रांची के हिंदपीढ़ी में तीन दिन पूर्व पकड़े गए सभी 17 विदेशी नागरिकों का भी टूरिस्ट वीजा है। इतना ही नहीं, तमाड़ में पिछले दिनों मिले सभी 11 विदेशी मौलवियों का वीजा भी इसी प्रकृति का था।

ऐसी स्थिति में इन विदेशी नागरिकों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज होना तय है। फिलहाल रांची के एसएसपी के आदेश पर डीएसपी सदर विदेशी नागरिकों के वीजा-पासपोर्ट व अन्य दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं। इसके लिए वे पासपोर्ट कार्यालय की भी मदद ले रहे हैं।

वीजा-पासपोर्ट ब्लैकलिस्टेड करने की अनुशंसा

शर्तों का उल्लंघन होने पर वीजा-पासपोर्ट को ब्लैकलिस्टेड करने का भी प्रावधान है। प्रारंभिक जांच में इस बात की पुष्टि हो चुकी है कि विदेशी नागरिकों ने वीजा नियमों का उल्लंघन किया है। अब इन विदेशी नागरिकों के वीजा-पासपोर्ट को ब्लैकलिस्टेड करने के लिए संबंधित एजेंसी से झारखंड पुलिस-प्रशासन पत्राचार करेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.