सातवें वेतनमान को ले कर्मियों ने रांची विवि के वीसी को घेरा, शीघ्र देने का मिला आश्वासन
राची रांची विश्वविद्यालय के सौ कर्मचारियों ने गुरुवार को सातवें वेतनमान की मां
जागरण संवाददाता, राची : रांची विश्वविद्यालय के सौ कर्मचारियों ने गुरुवार को सातवें वेतनमान की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने विवि के प्रशासनिक भवन स्थित वीसी के कांफ्रेस हॉल का घेराव किया। यह प्रदर्शन लगभग ढ़ाई घंटे चला। इस बीच सुबह 10.30 से दोपहर एक बजे वीसी उनके बीच घिरे रहे। यह प्रदर्शन आगे भी जारी रहता लेकिन डॉ रमेश पांडेय ने वित्त विभाग से बात कर कर्मचारियों को दस से पंद्रह दिन के भीतर सातवां वेतनमान मिलने का आश्वासन दिया। इसके बाद कहीं जाकर उनका आक्रोश कम हुआ और प्रदर्शन शांत हुआ। हालांकि कर्मचारियों ने यह भी कहा कि उन्हें होली तक इसका लाभ दिलाया जाए।
इस पर वीसी ने उन्हें आश्वासन दिया। इस दौरान कांफ्रेंस हॉल में वीसी के साथ रजिस्ट्रार डॉ अमर कुमार चौधरी भी मौजूद थे। दूसरे पाली में इंटरमीडिएट राजनीतिशास्त्र व उद्यमिता की परीक्षा
जागरण संवाददाता, रांची : गुरुवार को दूसरे पाली में इंटरमीडिएट की राजनीतिशास्त्र और उद्यमिता की परीक्षा संपन्न हुई। ये परीक्षा रांची के 44 केंद्रों पर आयोजित की गई। कला की परीक्षा में 6169 में से 6032 विद्यार्थी उपस्थित थे। वहीं कॉमर्स में 7846 में से 7665 विद्यार्थी उपस्थित थे। आज प्रथम पाली में माध्यमिक परीक्षा में संस्कृत और दूसरी पाली में इंटर कला में भूगोल, वाणिज्य के लिए व्यवसायिक गणित एवं विज्ञान के लिए जीव विज्ञान की परीक्षा होगी। रांची विवि में राष्ट्रीय सेमिनार 25 व 26 को
जासं, रांची : रांची विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग एवं लोक प्रशासन विभाग में 25 तथा 26 मार्च को राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। सेमिनार का विषय सामाजिक न्याय का बदलता स्वरूप : मुद्दे एवं चुनौतियां है। इसमें हिस्सा लेने के लिए इच्छुक व्यक्ति 15 मार्च तक विषय का सार तथा 20 मार्च तक पूर्ण आलेख विभाग में जमा कराकर निबंधन करा सकते हैं। विषय विशेषज्ञ की अनुशंसा पर चुनिंदा उत्कृष्ट आलेख को सेमिनार के बाद पुस्तक के रूप में प्रकाशित किया जाएगा।