Move to Jagran APP

Top Ranchi News of the Day, 27th February 2020, लालू नहीं जाएंगे एम्स, सर्वदलीय बैठक से भाजपा गायब, राहुल गांधी को राहत, कांग्रेस भवन में बंधु-प्रदीप, धौनी की किसानी

Top Ranchi News of the Day 27th February 2020. पढ़ें गुरुवार शाम पांच बजे तक की रांची की टॉप 5 खबरें। ताजातरीन खबरों के लिए बने रहिए हमारे साथ।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Thu, 27 Feb 2020 06:17 PM (IST)Updated: Thu, 27 Feb 2020 06:17 PM (IST)
Top Ranchi News of the Day, 27th February 2020, लालू नहीं जाएंगे एम्स, सर्वदलीय बैठक से भाजपा गायब, राहुल गांधी को राहत, कांग्रेस भवन में बंधु-प्रदीप, धौनी की किसानी
Top Ranchi News of the Day, 27th February 2020, लालू नहीं जाएंगे एम्स, सर्वदलीय बैठक से भाजपा गायब, राहुल गांधी को राहत, कांग्रेस भवन में बंधु-प्रदीप, धौनी की किसानी

रांची, जेएनएन। Top Ranchi News of the Day 27th February 2020 - गुरुवार शाम पांच बजे तक की रांची की टॉप 5 खबरें। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद अभी रिम्स से नई दिल्ली के एम्स नहीं भेजे जाएंगे। झारखंड बजट सत्र से पूर्व सर्वदलीय बैठक से भाजपा नेता नदारद रहे। मोदी वाले बयान पर हाई कोर्ट ने राहुल गांधी को राहत प्रदान की है। बंधु तिर्की और प्रदीप यादव कांग्रेस में शामिल होने के बाद पहली बार पार्टी मुख्यालय पहुंचे। एमएस धौनी अपने फॉर्म हाउस में ऑर्गेनिक खेती करते नजर आए। ताजातरीन खबरों के लिए बने रहिए हमारे साथ।

loksabha election banner

लालू प्रसाद अभी नहीं भेजे जाएंगे एम्स

रिम्स में भर्ती चारा घोटाले के चार मामलों के सजायाफ्ता राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव अभी दिल्ली के एम्स नहीं भेजे जाएंगे। रिम्स की मेडिकल बोर्ड ने 12 गंभीर बीमारियों से पीडि़त लालू प्रसाद यादव की मेडिकल रिपोर्ट देखने के बाद यह फैसला लिया है। लालू की किडनी की गंभीर बीमारी के बाबत एक्सपर्ट नेफ्रालॉजिस्ट से मदद ली जाएगी। मेडिकल बोर्ड ने रिम्स में हो रहे इलाज पर संतोष जताया है।

बजट सत्र के पूर्व सर्वदलीय बैठक से गायब रही भाजपा

झारखंड विधानसभा का बजट सत्र कल यानि 28 फरवरी से शुरू होने वाला है। इसे लेकर विधानसभा अध्यक्ष रविंद्रनाथ महतो ने गुरुवार को तमाम दलों के नेताओं के साथ बैठक की। यह बैठक स्पीकर ने बजट सत्र की तैयारी को लेकर बुलाई। भाजपा नेता और रांची के विधायक सीपी सिंह इस बैठक में नहीं आए। आज की बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मंत्री आलमगीर आलम आदि नेता मौजूद रहे। बैठक में भाजपा विधायक सीपी सिंह के नहीं आने से यह माना जा रहा है कि झारखंड विधानसभा का बजट सत्र हंगामेदार रह सकता है।

राहुल गांधी मामले में हाई कोर्ट ने निचली अदालत की कार्रवाई पर लगाई रोक

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को झारखंड हाई कोर्ट से अंतरिम राहत मिली है। अदालत ने उनके खिलाफ उत्पीड़क कार्यवाही पर अगले आदेश तक के लिए रोक लगा दी है। उच्च न्यायालय ने साथ ही इस मामले में शिकायतकर्ता को नोटिस जारी करने का आदेश भी दिया है। राहुल गांधी के मोदी पर दिए गए विवादति बयान परअधिवक्ता प्रदीप मोदी ने सिविल कोर्ट में उनके खिलाफ मानहानि का केस दर्ज किया है। इस पर कोर्ट ने उन्हें समन जारी किया है। समन के खिलाफ राहुल गांधी ने हाई कोर्ट में याचिका दाखिल किया है।

कांग्रेस मुख्यालय में बंधु तिर्की व प्रदीप यादव का हुआ भव्य स्वागत

कांग्रेस में शामिल हुए विधायक प्रदीप यादव और बंधु तिर्की का गुरुवार को रांची के कांग्रेस भवन में स्वागत किया गया। कांग्रेस में शामिल होने के बाद पहली बार पार्टी मुख्यालय पहुंचे दोनों नेताओं का पारंपरिक रूप से स्वागत किया गया। इस दौरान कांग्रेस नेता राजेश ठाकुर, आलोक दुबे आदि नेता मौजूद रहे। दोनों नेता अब बजट सत्र को लेकर पार्टी और गठबंधन की रणनीति बैठक में शामिल होंगे। बता दें कि प्रदीप यादव और बंधु तिर्की झाविमो से निष्कासित किए जाने के बाद दिल्ली में कांग्रेस में शामिल हो गए थे।

धौनी ने की खरबूज-पपीते की ऑर्गेनिक खेती

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धौनी एक बार फिर चर्चा में हैं। वल्र्ड कप 2019 के बाद से ही क्रिकेट से दूर धौनी क्रिकेटर से किसान बनने की ओर अग्रसर हैं। माही ने राजधानी रांची के अपने फॉर्म हाउस में ऑर्गेनिक खेती कर सुर्खियां बटोरी हैं। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और रांची के लाडले ने बुधवार को अपनी नई भूमिका दिखाई। अपने फेसबुक अकाउंट पर एक वीडियो साझा कर धौनी ने दैनिक जागरण के भविष्य की रांची अभियान को ऑर्गेनिक फार्मिंग के जरिये संबल भी दिया। सोशल मीडिया पर छा रहे इस वायरल वीडियो में धौनी खरबूज और पपीते की ऑर्गेनिक खेती की शुरुआत करते दिख रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.