Move to Jagran APP

राजेश गुप्ता चुने गए लायंस क्लब रांची ईस्ट के जिलापाल

रांची लायंस क्लब रांची ईस्ट द्वारा कोकर में मंगलवार को दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन कि

By JagranEdited By: Published: Wed, 26 Feb 2020 01:55 AM (IST)Updated: Wed, 26 Feb 2020 01:55 AM (IST)
राजेश गुप्ता चुने गए लायंस क्लब रांची ईस्ट के जिलापाल
राजेश गुप्ता चुने गए लायंस क्लब रांची ईस्ट के जिलापाल

जासं, रांची : लायंस क्लब रांची ईस्ट द्वारा कोकर में मंगलवार को दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें उपजिलापाल राजेश गुप्ता को जिलापाल नियुक्त किया गया। यह निर्वाचन पूर्व अध्यक्ष नरेश अग्रवाल, वर्तमान जिलापाल संजीव पोद्दार तथा बिहार, झारखंड व ओडिशा के 470 प्रतिनिधियों की उपस्थिति में हुआ। 1 जुलाई 2020 से कार्यकाल प्रारंभ कर रहे राजेश ने बताया कि उनकी प्राथमिकताएं मोतियाबिंद, मधुमेह, फूड फॉर हंगर व पर्यावरण के क्षेत्र में रहेगी। इस अधिवेशन में लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट ने फोटोग्राफी, बैनर एवं परेड प्रदर्शन में प्रथम स्थान प्राप्त किया। दिवाकर राजगढि़या ने अध्यक्ष तथा भारतेंदु झा ने सचिव मूल्यांकन परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

loksabha election banner

संत जेवियर कॉलेज के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो एचआर वर्मा का निधन

जासं, रांची : संत जेवियर कॉलेज रांची में वाणिज्य विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो एचआर वर्मा का मंगलवार शाम 93 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह बीते एक माह से अस्वस्थ चल रहे थे। प्रो वर्मा अनुशासन प्रिय तथा छात्रों के बीच काफी लोकप्रिय थे। वह अपने पीछे तीन बेटों तथा चार बेटियों का परिवार छोड़ गए हैं। प्रतिनियोजित शिक्षक आज से करेंगे अपने स्कूल में रिपोर्ट

जागरण संवाददाता, रांची : 10वीं और 12 वीं की परीक्षा के दौरान आवश्यकता अनुसार विभिन्न स्कूलों में शिक्षकों को प्रतिनियोजित किया गया था। चूंकि अब माध्यमिक और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं खत्म हो गई हैं। ऐसे में जिला शिक्षा पदाधिकारी ने तत्काल सभी शिक्षकों को अपने- अपने पूर्व के विद्यालय में योगदान देने का आदेश दिया है। सभी शिक्षक आज से अपने पूर्व विद्यालय में रिपोर्ट करेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.