Move to Jagran APP

ब्यूरोक्रेट्स में BJP का क्रेज, 2006 बैच की IAS सुचित्रा सिन्हा भी होंगी शामिल; जानें कितने हैं कतार में

भागमभाग में सबसे ज्यादा क्रेज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का है। ज्यादातर अधिकारियों ने भाजपा में शामिल होने का आवेदन दे रखा है। सुचित्रा सिन्हा जल्‍द ही भाजपा में शामिल होंगी।

By Alok ShahiEdited By: Published: Fri, 18 Oct 2019 08:08 PM (IST)Updated: Fri, 18 Oct 2019 08:08 PM (IST)
ब्यूरोक्रेट्स में BJP का क्रेज, 2006 बैच की IAS सुचित्रा सिन्हा भी होंगी शामिल; जानें कितने हैं कतार में
ब्यूरोक्रेट्स में BJP का क्रेज, 2006 बैच की IAS सुचित्रा सिन्हा भी होंगी शामिल; जानें कितने हैं कतार में

रांची, राज्य ब्यूरो। झारखंड में अखिल भारतीय सेवाओं के सेवानिवृत्त अधिकारियों में राजनीति के क्षेत्र में जाने की होड़ मची है। इस भागमभाग में सबसे ज्यादा क्रेज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का है। ज्यादातर अधिकारियों ने भाजपा में शामिल होने का आवेदन दे रखा है। झारखंड कैडर की 2006 बैच की भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी सुचित्रा सिन्हा भी भाजपा में शामिल होंगी।

loksabha election banner

राज्य सहकारी समितियों के निबंधक पद से रिटायर्ड सुचित्रा सिन्हा कई महकमे में वरिष्ठ पदों पर रह चुकी हैैं। उन्होंने सरायकेला-खरसावां जिले के नीमडीह में सबर जनजाति के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने की दिशा में महती कार्य किए हैैं। उन्होंने सबर जनजाति के लोगों के पारंपरिक कार्य रस्सी से कई उपयोगी सामान बनाने की कला को नई ऊंचाइयां दीं। पिछले दिनों क्षेत्र के दौरे के क्रम में मुख्यमंत्री रघुवर दास ने उनके कार्य को देखा और खूब सराहना की। नीमडीह में रहने वाले सबर जनजाति के लोग सुचित्रा सिन्हा को मां कहकर संबोधित करते हैैं।

दैनिक जागरण संग बातचीत में उन्होंने कहा कि वे समाजसेवा आरंभ से कर रही हैैं। राजनीति भी इसी का एक माध्यम है। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने जब उनके कामकाज की सराहना की, तो वे नए सिरे से उत्साहित हुईं। संगठन से जुड़कर काम करना चाहती हैैं। यह पूछे जाने पर कि विधानसभा चुनाव लडऩे की इच्छा रखती हैैं, उन्होंने कहा कि अभी इस बारे में नहीं सोचा है। संगठन की ओर से अगर इसकी जिम्मेदारी दी गई, तो इसका निर्वाह करेंगी।

कई और हैैं कतार में

फिलहाल कई नौकरशाह भाजपा में जाने की कतार में हैैं। वीआरएस लेने वाले आइपीएस अधिकारी रेजी डुंगडुंग समेत पूर्व पुलिस महानिदेशक डीके पांडेय तक इनमें शुमार हैैं। पंजाब कैडर के आइपीएस अधिकारी रहे डॉ. अरुण उरांव के नाम के भी चर्चे हैैं। उरांव अभी कांग्रेस में हैैं। इससे पूर्व कई नौकरशाह भाजपा की राजनीति में सक्रिय हैैं। इनमें राज्य के पूर्व गृह सचिव जेबी तुबिद, पूर्व विकास आयुक्त मुख्त्यार सिंह, पूर्व पुलिस महानिदेशक वीडी राम, पूर्व आइजी लक्ष्मण प्रसाद सिंह शामिल हैैं। वीडी राम पलामू से भाजपा के सांसद हैैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा भी भारतीय प्रशासनिक सेवा की नौकरी छोड़ राजनीति में आए थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.