Move to Jagran APP

एक मुर्गा के लिए दो भतीजों ने मिलकर ले ली अपने चाचा की जान

करकट्टा गंझू टोली में दो सगे भाइयों ने मिलकर धारदार हथियार से 55 वर्षीय अपने चाचा पतिया सिंह की हत्या कर दी। मुर्गा खा जाने को लेकर भतीजे इंदर व प्रहलाद के साथ पतिया की झड़प हुई थी

By Alok ShahiEdited By: Published: Sun, 23 Feb 2020 08:36 AM (IST)Updated: Sun, 23 Feb 2020 11:56 AM (IST)
एक मुर्गा के लिए दो भतीजों ने मिलकर ले ली अपने चाचा की जान
एक मुर्गा के लिए दो भतीजों ने मिलकर ले ली अपने चाचा की जान

बानो (सिमडेगा), जासं। बानो प्रखंड के गिरदा ओपी अंतर्गत करकट्टा गंझू टोली में दो सगे भाइयों ने मिलकर धारदार हथियार से 55 वर्षीय अपने चाचा पतिया सिंह की हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि गुरुवार को पतिया सिंह के मुर्गा खा जाने को लेकर भतीजे इंदर व प्रहलाद के बीच साथ पतिया की झड़प हुई थी। इस बीच पतिया की पत्नी भागवती देवी के बीच-बचाव के बाद दोनों भतीजे शांत होकर चले गए। लेकिन रात में आठ बजे देानों फिर  पतिया सिंह के घर पहुंचे और तेज धारदार हथियार दौली से पतिया को काट कर मार डाला। दोनों भाइयों ने इस दौरान भागवती देवी के चेहरे पर भी दौली से वार किया, जिससे वह घायल हो गई। बेहतर चिकित्सा के लिए घायल को सदर अस्पताल रेफर किया गया है। फरार दोनों आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है।

loksabha election banner

मानव तस्कर गिरफ्तार, 6 लड़कियां हुईं मुक्त

सिमडेगा जिला पुलिस ने शनिवार को मानव तस्कर भोला साहु को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं उसकी निशानदेही पर दिल्ली से छह लड़कियों को रेस्क्यू किया गया है। भोला साहु स्थायी रूप गुमला जिले के बसिया थाना अंतर्गत रामजड़ी कुम्हारी का रहने वाला है। फिलहाल वह दिल्ली के मोतीनगर थाने के सुदर्शन पार्क में रहकर प्लेसमेंट एजेंसी की आड़ में मानव तस्करी का धंधा चला रहा था। बरामद की गई लड़कियां सिमडेगा व गुमला जिले की हैं। एसपी संजीव कुमार ने यह जानकारी दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.