रांची, जासं । रांची नगर निगम में होल्डिंग टैक्स जमा करने वाली एजेंसी के 20 कर्मी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। कोरोना महामारी के प्रसार को देखते हुए रांची नगर निगम ने होल्डिंग टैक्स जमा करने की आफलाइन प्रक्रिया बंद कर दी है। रांची नगर निगम में आकर जो लोग होल्डिंग टैक्स जमा करते थे। उस प्रक्रिया को रोक दिया गया है। कहा जा रहा है कि लोग शारीरिक दूरी का पालन नहीं कर पाते थे। टैक्स जमा करने वालों की भीड़ बढ़ जाती थी। इसी के चलते इस पर रोक लगाई गई है। लेकिन लोग रांची नगर निगम की वेबसाइट पर जाकर होल्डिंग टैक्स ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।
गौरतलब है कि रांची नगर निगम में होल्डिंग टैक्स जमा करने की ऑनलाइन के साथ ही ऑफलाइन व्यवस्था भी थी। ऑफलाइन व्यवस्था के तहत रांची नगर निगम की बिल्डिंग में जाकर लोग होल्डिंग टैक्स जमा करते थे। यहां लंबी कतार लगती थी। भीड़ के चलते लोग शारीरिक दूरी का पालन नहीं कर पाते थे। वहीं, इधर टैक्स जमा करने वाली एजेंसी के 20 कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इन सभी कर्मचारियों को होम आइसोलेशन में रख दिया गया है। इसको ध्यान में रखते हुए रांची नगर निगम ने होल्डिंग टैक्स ऑफलाइन जमा करने की प्रक्रिया पर रोक लगा दी है। होल्डिंग टैक्स वसूलने वाली एजेंसी के अधिकारियों का कहना है कि अब हालात सुधरने के बाद ही होल्डिंग टैक्स की ऑफलाइन वसूली शुरू होगी। लोग रांची नगर निगम की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन होल्डिंग टैक्स जमा कर सकते हैं।
पिछले वित्तीय साल में हुई 55 करोड़ की वसूली
पिछले साल रांची नगर निगम ने 55 करोड़ रुपए के होल्डिंग टैक्स की वसूली की है। यह आंकड़ा 2019 -20 की वसूली से अधिक है। रांची नगर निगम में होल्डिंग टैक्स वसूली के अधिकारियों का कहना है कि पिछले साल कोरोना के बावजूद अच्छी वसूली हुई है। इस साल पहली तिमाही में कोरोना के चलते वसूली प्रभावित हो गई है। क्योंकि इसकी ऑफलाइन वसूली बंद हो गई है। ऑनलाइन वसूली चल रही है। अधिकारियों का मानना है कि जैसे ही कोरोना का प्रभाव खत्म होगा। होल्डिंग टैक्स की वसूली में तेजी आएगी।






न्यूज़
मरीज
अस्पताल
दवाएँ
बाजार
पुलिस












a