चतरा में 40 किलो कत्था के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, दो बाइक बरामद Chatra News
Jharkhand Chatra News पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि दो बाइक सवार तस्कर अवैध कत्था लेकर हजारीबाग की ओर जा रहे हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए शीला ओपी पुलिस के एक दल को तलसा सड़क पर लगाया गया।
सिमरिया (चतरा), जासं। चतरा जिले के सिमरिया थाना पुलिस ने गुरुवार को 40 किलो कत्था के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्करों में केरेडारी थाना क्षेत्र के सलगा गांव निवासी जानकी महतो और हेवई बिलारी निवासी विशाल कुमार का नाम शामिल है। थाना प्रभारी गोविंद कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि दो बाइक सवार तस्कर अवैध कत्था लेकर हजारीबाग की ओर जा रहे हैं।
सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए शीला ओपी पुलिस के एक दल को तलसा सड़क पर लगाया गया। उक्त दल ने जांच पड़ताल के दौरान एक पैशन प्रो बाइक संख्या जेएच 3 डी 7796 से सुतरी के बोरा में रखा 40 किलो सूखा कत्था बरामद कर लिया। इसके बाद दोनों बाइक सवार तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।