तेज रफ्तार बाइक घर में जा घुसी, दीवार में टकराने से 2 की मौत Palamu News
Jharkhand Palamu News बुधवार की सुबह पाटन थाना क्षेत्र के किशुनपुर गांव में अनियंत्रित होकर एक मोटरसाइकिल घर में घुस घुस गई और दीवार से टकरा गई। इस दुर्घटना में घटनास्थल पर ही बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई।
पलामू, जासं। पलामू जिला अंतर्गत पाटन थाना क्षेत्र के किशनपुर गांव में मोटरसाइकिल दुर्घटना में दो युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह पाटन थाना क्षेत्र के किशुनपुर गांव में अनियंत्रित होकर एक मोटरसाइकिल घर में घुस गई और दीवार से टकरा गई। इस दुर्घटना में घटनास्थल पर ही बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पाटन थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है। पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
युवक पाटन थाना क्षेत्र के पकरी गांव के रहने वाले थे। मृतकों की पहचान 25 वर्षीय आनंद दुबे व 14 वर्षीय सिंटू दूबे के रूप में की गई है। आनंद डिबीएल कंपनी में काम करता था। वह 10 दिन पहले दशहरा की छुट्टी में दो माह के लिए घर आया था। 14 वर्षीय मृतक सिंटू दूबे किशनपुर गांव निवासी अरुण दुबे का पुत्र था। वह कक्षा नौवीं का छात्र था। पुलिस शव का पंचनामा कराकर अंत्यपरीक्षण के लिए मेदिनीनगर स्थित मेदिनी राय मेडिकल कालेज अस्पताल भेज दिया है। इधर मृतकों के घर में कोहराम मचा है।
यह भी पढ़ें: कोडरमा में इंस्पेक्टर ने लड़की को मारी थप्पड़, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कार्रवाई के दिए आदेश