Move to Jagran APP

LIVE Coronavirus Ranchi: रांची में आज मिले 7 कोरोना पॉजिटिव, जानें ताजा हाल

LIVE Coronavirus Ranchi. वृद्ध ने 17 जून को कांटाटोली स्थित मंगल टावर के निजी लैब में कोराेना जांच के लिए सैंपल दिया था। आज संक्रमण की पुष्टि हुई है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Fri, 19 Jun 2020 08:55 AM (IST)Updated: Fri, 19 Jun 2020 11:00 PM (IST)
LIVE Coronavirus Ranchi: रांची में आज मिले 7 कोरोना पॉजिटिव, जानें ताजा हाल
LIVE Coronavirus Ranchi: रांची में आज मिले 7 कोरोना पॉजिटिव, जानें ताजा हाल

रांची, जेएनएन। LIVE Coronavirus Ranchi News Updates रांची में शुक्रवार को 7 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इसमें एक बैंककर्मी भी है। सात मरीजों में से एक महिला और 6 पुरुष हैं। पहला मरीज थड़पकना के नॉर्थ समाज स्ट्रीट इलाके के रहने वाले 67 वर्षीय वृद्ध में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है। उसे रिम्स भेजने की तैयारी चल रही है। संक्रमण वाले 100 मीटर के दायरे को सील किया जाएगा। इसके अलावा 500 मीटर बफर जोन बनेगा। वृद्ध ने 17 जून को कांटाटोली स्थित मंगल टावर के निजी लैब में कोराेना जांच के लिए सैंपल दिया था। आज संक्रमण की पुष्टि हुई है।

loksabha election banner

रांची में मिला दूसरा कोरोना पॉजिटिव मोराबादी इलाके का रहने वाला युवक है। उसने निजी पैथ काइंड लैब में अपनी जांच कराई थी। आज रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। उसे रिम्स के कोविड वार्ड में भर्ती किया गया है। जिला प्रशासन की टीम संक्रमित मरीज के बारे में अन्‍य जानकारी जुटा रही है।

रांची में मिला तीसरा कोरोना पॉजिटिव तुपुदाना के हुलहुंडू का रहने वाला है। संतोष बीएड कॉलेज के पास एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। रिम्स की मेडिकल टीम और तुपुदाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है। उसे रिम्‍स के कोविड वार्ड में भर्ती कराया जाएगा। हुलहुंडू में मिला कोरोना पॉजिटिव मरीज दिल्ली में बैंक कर्मी है। कल ही रांची स्थित हुलहुंडू अपने घर आया था। इसके अलावा 1 धुर्वा, 1 लटमा रोड, 1 हटिया और एक मेडिका अस्पताल में भर्ती महिला है। मेडिका अस्पताल में भर्ती मरीज गिरिडीह की रहने वाली महिला है।

इससे पूर्व रांची में गुरुवार को कोरोना वायरस के दो नए मरीज मिले। अब रांची में कोरोना के 54 सक्रिय मामले हैं। इसके अलावा 132 मरीज अब तक स्‍वस्‍थ हो चुके हैं। गुरुवार को भी बिहार के गया जिले की रहने वाली 65 वर्षीय कोरोना संक्रमित महिला को स्वस्थ होने के बाद रिम्स से छुट्टी दे दी गई। कोरोना से जीतने के बाद अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद बुजुर्ग का चेहरा खुशी से खिल उठा।

एंबुलेंस में बैठते समय महिला ने रिम्स की नर्सों व चिकित्सकों का आभार जताते हुए कहा कि कोरोना का डर बहुत था। लोग कह रहे थे कि अधिक उम्र वाले नहीं बचेंगे। ऐसे में डॉक्टर और नर्सों की बदौलत पूरी तरह स्वस्थ हो गई। बोलते-बोलते आंखों से आंसू छलक आए। बताते चलें कि उक्त 65 वर्षीय महिला बरियातू के एक निजी अस्पताल में गाल ब्लॉडर में पथरी का ऑपरेशन कराने के लिए आई थी।

अस्पताल में ऑपरेशन से पूर्व उसका कोविड टेस्ट निजी लैब में कराया गया। बीते 6 जून को आई रिपोर्ट पॉजिटिव निकली। उसे रिम्स के कोविड वार्ड में भर्ती कराया गया। 11 दिन भर्ती रहने व इलाज के बाद बुधवार की रात आई रिपोर्ट में कोरोना निगेटिव होने की पुष्टि हुई। इसके बाद उसे गुरुवार को रिम्स से छुट्टी देकर एंबुलेंस से घर भेजा गया। स्वस्थ हो चुकी महिला ने लोगों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि कोरोना कुछ भी नहीं है, दूसरी कई बीमारियां इससे ज्यादा खतरनाक हैं। कोरोना से डरें नहीं, लड़ें और जीतें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.