Move to Jagran APP

Jharkhand Road Accident: हादसों का मंगलवार, झारखंड में दंपति समेत 5 लोगों की मौत, दो घायल

Jharkhand Road Accident ओरमांझी में हुए हादसे में मृतकों की पहचान गिरिडीह जिला के डूंगरी निवासी नारायण पंडित (48) व बलसागरा रामगढ़ के रंजीत प्रजापति (22) के रूप में हुई है। वहीं घायल पिंटू कुमार प्राइवेट स्कूल के शिक्षक हैं।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Tue, 29 Dec 2020 03:03 PM (IST)Updated: Tue, 29 Dec 2020 06:20 PM (IST)
Jharkhand Road Accident: हादसों का मंगलवार, झारखंड में दंपति समेत 5 लोगों की मौत, दो घायल
हाइवा के बाइक को टक्‍कर मारने के बाद यह हाल हो गया।

रांची, जेएनएन। आज मंगलवार को झारखंड में कुछ लोगों के लिए मंगल नहीं रहा। जिले के अलग-अलग स्थानों पर हुए तीन सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गया है। मृतकों में दंपति भी शामिल हैं। 

loksabha election banner

बाइक सवार को हाइवा ने कुचला

पहली घटना रांची जिले के ओरमांझी थाना क्षेत्र के पिस्का के पास की है। यहां एक भीषण सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्‍य घायल हो गया। उसका इलाज चल रहा है। दोनों मृतक बाइक पर सवार थे। ओरमांझी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है। वहीं घायल का उपचार पीएचसी डुन्डे में चल रहा है। बताया गया कि हाइवा ने क्रेशर में जाने के दौरान एक बाइक को ठोकर मार दिया और उसे कुचलते हुए आगे निकल गया। इससे दो लोगों की दर्दनाक मौत घटनास्थल पर ही हो गई। मृतकों की अभी पहचान नहीं हुई है।

मृतकों की पहचान गिरिडीह जिला के डूंगरी निवासी नारायण पंडित (48) व बलसागरा रामगढ़ के रंजीत प्रजापति (22) के रूप में हुई है। वहीं घायल पिंटू कुमार प्राइवेट स्कूल के शिक्षक हैं। उसके पिता नारायण पंडित भी प्राइवेट  नौकरी करते हैं। दूसरा मृतक रंजीत प्रजापति घायल टिंकू कुमार का रिश्ते में जीजा लगते हैं। तीनों किसी काम से रांची आए थे। लौटने के क्रम में यह हादसा हो गया।

दंपति को बोलेरो ने कुचला

मुरी में रांची पुरुलिया रोड पर झालदा प्रखंड के बनसा पहाड़ के समीप आग ताप रहे दंपति को पिकनिक के लिए जा रहे बोलेर ने बुरी तरह कुचल दिया। इसमें दोनों दंपति बनसा निवासी जुरेन महतो 50 वर्षीय एवं पत्नी लखीमनी देवी 43 वर्ष की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दोनों दंपत्ति के शव अपने कब्जे में लेकर झालदा पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए पुरुलिया भेज दिया गया। इस घटना के बाद बनसा के आसपास क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।

हजारीबाग में टाटा मैजिक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, एक की मौत

हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़-गोमियां एसएच स्थित गरहमुर्गी में टाटा मैजिक की टक्कर से बाइक सवार मो फैसल अंसारी की मौत मौके पर हो गई। बाइक पर सवार दूसरा युवक मो मोईन अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों मंगरो गांव के रहने वाले हैं। घटना मंगलवार दोपहर की है। बताया गया कि दोनों युवक अपनी किसी रिश्तेदार से मिलकर अपना घर मंगरो लौट रहे थे।

इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही टाटा मैजिक ने बाइक ने ठोकर मार दी। इससे बाइक में सवार एक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची विष्णुगढ़ थाने की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया है। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल का विष्णुगढ़ में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग भेज दिया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.