Move to Jagran APP

Hazaribagh Corona Update: हजारीबाग में आज 03 कोरोना पॉजिटिव, अबतक 75; जानें ताजा हाल

झारखंड में सोमवार को एक बार फिर से 26 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है। इनमें से 10 जमशेदपुर 4 कोडरमा 3 हजारीबाग और 2 नए मामले रांची गढ़वा हजारीबाग में सामने आए हैं।

By Alok ShahiEdited By: Published: Mon, 01 Jun 2020 06:48 PM (IST)Updated: Tue, 02 Jun 2020 07:35 AM (IST)
Hazaribagh Corona Update: हजारीबाग में आज 03 कोरोना पॉजिटिव, अबतक 75; जानें ताजा हाल
Hazaribagh Corona Update: हजारीबाग में आज 03 कोरोना पॉजिटिव, अबतक 75; जानें ताजा हाल

रांची, जेएनएन। झारखंड में सोमवार को एक बार फिर से 26 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है। इनमें से 4 कोडरमा, 10 जमशेदपुर और 2 नए मामले रांची, गढ़वा, हजारीबाग में सामने आए हैं। इसके साथ ही राज्‍य में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 662 पर पहुंच गया है। हजारीबाग में 3 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है।

loksabha election banner

मिले दो नए संक्रमित मरीज , संख्या पहुंची 75 पर

सोमवार को आई 33 मरीजों  जांच रिपोर्ट में 3 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। सभी संक्रमित मरीज प्रवासी हैं। तीनों कुछ दिनों पूर्व  महाराष्ट्र से वापस हजारीबाग अपने घर लौटे थे। जानकारी के मुताबिक पहला मरीज चौपारण प्रखंड के पीपरा गांव निवासी 23 वर्षीय युवक है। वह महाराष्ट्र से लौटा था। जबकि दूसरा पदमा प्रखंड निवासी 55 वर्षीय अधेड़ है।  संक्रमित मरीज मिलने की सूचना के बाद जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हो गया।

साथ ही संक्रमित मरीजों को बरही उप कारा क्वांटाइन  सेंटर से आरोग्यम कोविड 19 अस्पताल में भर्ती करने की कवायद जारी थी। वहीं संक्रमित मरीजों के कांटैक्ट ट्रेसिंग व ट्रैवल हिस्ट्री खंगाली जा रही थी। वही दूसरी ओर मंगलवार को 21 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई। पहली बार इतनी संख्या में मरीज एक साथ ठीक होकर घर पहुंचे हैं। अब तक 41 मरीज कोरोना से जंग जीत चुके हैं।

झारखंड में आज मिले कुल 26 कोरोना मरीज

  1. कोडरमा : 04
  2. जमशेदपुर : 10
  3. रांची : 02
  4. गढ़वा : 02
  5. हजारीबाग : 03
  6. लोहरदगा : 02
  7. सिमडेगा : 02
  8. गुमला : 01


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.