Move to Jagran APP

Corona in Dhanbad: धनबाद में आज मिले 03 कोरोना मरीज, झारखंड में 46; जानें ताजा हाल

झारखंड में कोरोना के 46 नए मामले सामने आए हैं। शुक्रवार को हजारीबाग में 10 रामगढ़ में 9 कोडरमा में 7 जमशेदपुर में 15 धनबाद में 3 बोकारो में 2 कोरोना पॉजिटिव की पहचान की गई है।

By Alok ShahiEdited By: Published: Fri, 29 May 2020 05:07 PM (IST)Updated: Sat, 30 May 2020 02:11 AM (IST)
Corona in Dhanbad: धनबाद में आज मिले 03 कोरोना मरीज, झारखंड में 46; जानें ताजा हाल
Corona in Dhanbad: धनबाद में आज मिले 03 कोरोना मरीज, झारखंड में 46; जानें ताजा हाल

रांची, जेएनएन। झारखंड में कोरोना के 45 नए मामले सामने आए हैं। शुक्रवार को हजारीबाग में 10, रामगढ़ में 9, कोडरमा में 7, जमशेदपुर में 14 और धनबाद में 3 तथा बोकारो में दो पॉजिटिव केस की पहचान की गई है। इसके साथ ही राज्‍य में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 522 पर पहुंच गया है। धनबाद से कोरोना के 3 पॉजिटिव मामले की पहचान के बाद संक्रमितों को कोविड अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। आज के ताजा मामलों की धनबाद डीसी ने आधिकारिक पुष्टि की है। रामगढ़ में आज फिर से 9 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है। इसके साथ ही जिले में अबतक कुल कोरोना मरीजों की संख्‍या 24 पर पहुंच गई है।

loksabha election banner

इधर जमशेदपुर में आज मिले 14 कोरोना मरीजों को टीएमएच के कोविड वार्ड में दाखिल करा दिया गया है। डीसी रविशंकर शुक्‍ला ने बताया कि सुरक्षा संबंधी तमाम एहतियात बरते जा रहे हैं। संक्रमित इलाकों की बैरिकेडिंग कर दी गई है।

इधर झारखंड में कोरोना से पांचवीं मौत दर्ज की गई है। गिरिडीह के रहने वाले एक कोरोना संक्रमित की मौत की आधिकारिक पुष्टि कर दी गई है। स्‍वास्‍थ्‍य सचिव डॉ नितिन मदन कुलकर्णी ने शुक्रवार को राज्‍य में अबतक कुल 5 लोगों के कोरोना वायरस संक्रमण से मौत होने की जानकारी दी है। 

झारखंड में शुक्रवार को मिले 45 कोरोना पॉजिटिव

  1. हजारीबाग : 10
  2. रामगढ़ : 09
  3. कोडरमा : 07
  4. जमशेदपुर : 14
  5. धनबाद : 03
  6. बोकारो : 02

यह खबर लगातार अपडेट हो रही है। ताजा जानकारी के लिए बने रहें हमारे साथ...


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.