Move to Jagran APP

Events in Ranchi Today: जानें रांची में आज क्‍या हो रहा खास, यहां देखकर करें दिनभर की तैयारी

Events in Ranchi Today. मंगलवार काे होटवार स्टेडियम में तीरंदाजी प्रतियोगिता का समापन होगा। वृंदावन कॉलोनी चिरौंदी में शिवशक्ति धाम में प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान का आयोजन है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Tue, 21 Jan 2020 08:46 AM (IST)Updated: Tue, 21 Jan 2020 08:46 AM (IST)
Events in Ranchi Today: जानें रांची में आज क्‍या हो रहा खास, यहां देखकर करें दिनभर की तैयारी
Events in Ranchi Today: जानें रांची में आज क्‍या हो रहा खास, यहां देखकर करें दिनभर की तैयारी

रांची, जेएनएन। Events in Ranchi Today 21 जनवरी मंगलवार को राजधानी रांची के होटवार स्टेडियम में तीरंदाजी प्रतियोगिता का समापन होगा। जेवीएम प्रदेश कार्यालय में झारखंड विकास मोर्चा महानगर कमेटी को सम्मानित करेगा। वृंदावन कॉलोनी चिरौंदी में शिवशक्ति धाम में प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान का आयोजन किया गया है। अलबर्ट एक्का चौक पर यूनियन बैंक कर्मचारी संघ का प्रदर्शन कार्यक्रम है। कांके के बिरसा कृषि विश्वविद्यालय में किसानों को मिट्टी जांच का प्रशिक्षण मिलेगा। आइए जानते हैं 21 जनवरी, मंगलवार को राजधानी रांची में होने वाले प्रमुख कार्यक्रमों के बारे में... 

loksabha election banner

यहां देखें राजधानी रांची में 21 जनवरी, मंगलवार को होने वाले प्रमुख कार्यक्रम : Events in Ranchi Today

  1. प्रतियोगिता : तीरंदाजी प्रतियोगिता का समापन, होटवार स्टेडियम, 12.30 बजे।
  2. आगमन : पीएम के साथ परीक्षा पर चर्चा में हिस्सा लेने के बाद, छात्राओं का दल पहुंचेगा रांची स्टेशन, सुबह 9.45 बजे।
  3. समारोह : झारखंड विकास मोर्चा महानगर कमेटी को करेगा सम्मानित, जेवीएम प्रदेश कार्यालय डिबडीह, एक बजे।
  4. नामांकन : प्रेस क्लब चुनाव के लिए उम्मीदवारों का नामांकन, प्रेस क्लब, 11 बजे।
  5. अनुष्ठान : शिवशक्ति धाम में प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान, वृंदावन कॉलोनी चिरौंदी, नौ बजे।
  6. प्रवचन : श्रीमद् भागवत पर प्रवचन, जेवीएम श्यामली में, शाम 6.30 बजे।
  7. बैठक : हटिया मजदूर यूनियन का बैठक, नेहरू पार्क एचईसी, एक बजे।
  8. प्रदर्शन : यूनियन बैंक कर्मचारी संघ का प्रदर्शन, अलबर्ट एक्का चौक, शाम पांच बजे।
  9. प्रशिक्षण : किसानों को मिलेगा मिट्टी जांच का प्रशिक्षण, बीएयू कांके, 11 बजे।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.