Move to Jagran APP

Top Ranchi News of the Day, 6th January 2020, हेमंत ने दुमका सीट छोड़ी, दिनदहाड़े लूट, 22 फास्ट ट्रैक कोर्ट बनेंगे, दिल्ली चुनाव में झारखंड, भाजपा के बाबूलाल

Top Ranchi News of the Day 6th January 2020. पढ़ें सोमवार शाम पांच बजे तक की रांची की टॉप 5 खबरें। ताजातरीन खबरों के लिए बने रहिए हमारे साथ।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Mon, 06 Jan 2020 06:58 PM (IST)Updated: Mon, 06 Jan 2020 06:58 PM (IST)
Top Ranchi News of the Day, 6th January 2020, हेमंत ने दुमका सीट छोड़ी, दिनदहाड़े लूट, 22 फास्ट ट्रैक कोर्ट बनेंगे, दिल्ली चुनाव में झारखंड, भाजपा के बाबूलाल
Top Ranchi News of the Day, 6th January 2020, हेमंत ने दुमका सीट छोड़ी, दिनदहाड़े लूट, 22 फास्ट ट्रैक कोर्ट बनेंगे, दिल्ली चुनाव में झारखंड, भाजपा के बाबूलाल

रांची, जेएनएन। Top Ranchi News of the Day 6th January 2020 - सोमवार शाम पांच बजे तक की रांची की टॉप 5 खबरें। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दुमका विधानसभा सीट छोडऩे का फैसला किया है। उन्होंने झारखंड विधानसभा चुनाव में बरहेट और दुमका से चुनाव जीता था। रांची में सोमवार को दिनदहाड़े एक व्यक्ति से करीब दो लाख रुपये लूट लिए गए। झारखंड में दुष्कर्म के मामलों के त्वरित सुनवाई के लिए 22 फास्ट ट्रैक कोर्ट स्थापित किए जाएंगे। दिल्ली विधानसभा चुनाव में झारखंड विधानसभा चुनाव परिणाम की धमक देखने को मिल सकती है। झाविमो प्रमुख बाबूलाल मरांडी के भाजपा में जाने की चर्चा जोरों पर है। ताजातरीन खबरों के लिए बने रहिए हमारे साथ।

loksabha election banner

हेमंत ने दुमका सीट छोड़ी, झामुमो के रविंद्रनाथ होंगे स्पीकर

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बरहेट सीट से सबसे पहले विधानसभा सदस्य के रूप में शपथ ली है। उन्होंने दुमका सीट छोड़ दी है। सीएम इस बार दो सीटों बरहेट और दुमका से जीतकर आए हैं। इधर सत्ताधारी दल झारखंड मुक्ति मोर्चा के रविंद्र नाथ महतो के स्पीकर चुने जाने की खबरें जोर पकड़ रही हैं। सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए जेएमएम के विधायक रविंद्र नाथ ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। उनके निर्विरोध स्पीकर चुने जाने की संभावना प्रबल है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत झारखंड की पांचवीं विधानसभा के 78 विधायकों ने सोमवार को शपथ ली है। शपथ ग्रहण के दौरान भाजपा के विधायक अनंत ओझा ने संस्कृत में शपथ लेकर खूब सुर्खियां बटोरीं।

रांची के मेन रोड में हथियार दिखाकर दिनदहाड़े 1.80 लाख की लूट

राजधानी रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र के मेन रोड में बैंक ऑफ इंडिया और सुजाता चौक के बीच दिनदहाड़े एक व्यक्ति से अपराधियों ने 1 लाख 83 हजार एक सौ रुपये लूट लिए। बताया जा रहा है कि हिंदुस्तान स्टोर सप्लाई कंपनी के कर्मचारी अमृत प्रसाद राज सुबह 10.30 से 11 बजे के बीच ऑफिस में पैसा जमा करने जा रहा था। बरियातू स्थित घर से अमृत प्रसाद ऑटो से अल्बर्ट एक्का चौक पहुंचा और वहां से पैदल क्लब बिल्डिंग के सामने स्थित ऑफिस जाने लगा। उसी बीच दो बाइक सवार हथियार सटाकर अमृत प्रसाद राज से झोला लेकर फरार हो गए। इसके बाद भुक्तभोगी लोअर बाजार थाना पहुंचा और पुलिस को घटना की जानकारी दी।

दुष्कर्म के मामलों पर त्वरित सुनवाई को बनेंगे 22 फास्ट ट्रैक कोर्ट

झारखंड में दुष्कर्म और पोस्को एक्ट के लंबित मामलों के त्वरित सुनवाई के लिए 22 फास्ट ट्रैक कोर्ट स्थापित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। मुख्यमंत्री ने इसके संचालन के लिए जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश के 22 पद और उसके संचालन के लिए प्रत्येक न्यायालय में वर्ग 3 और वर्ग 4 के 7-7 पद अर्थात कुल 154 अराजपत्रित पदों के सृजन की भी स्वीकृति दी है। चाईबासा के एक अस्पताल में एक अनाथ बच्चे को भोजन में केवल भात दिए जाने के मामले में दोषी को निलंबित कर दिया गया है। चाईबासा के उपायुक्त ने इस संबंध में कहा है कि दोनों बच्चे अभी ठीक हैं।

दिल्ली के चुनावों में दिखेगी झारखंड के नतीजे की धमक

दिल्ली में विधानसभा चुनाव की रणभेरी बज गई है। वहां 8 फरवरी को चुनाव होंगे। इस बार यहां पिछली दफा प्रचंड बहुमत के साथ सत्तासीन हुई आम आदमी पार्टी के लिए फिर से सत्ता में वापसी बड़ी चुनौती मानी जा रही है। दिल्ली के चुनावों को झारखंड के नतीजे के परिप्रेक्ष्य में देखें तो जल-जंगल और जमीन वाले प्रदेश में झामुमो, कांग्रेस और राजद  महागठबंधन की सफलता से उत्साहित होकर दिल्ली में भी सरकार बनाने का दावा कर रही है। वहीं कांग्रेस की सहयोगी राजद ने यहां चुनाव लडऩे की घोषणा कर बिहार-झारखंड के आधार वोटरों में सेंधमारी करने का इरादा जाहिर कर दिया है।

फिर भाजपा के होंगे बाबूलाल, झाविमो कार्यसमिति भंग

यह महज संयोग हो सकता है या बातें इससे आगे भी जा सकती हैं। भाजपा और झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, दोनों के भावी कार्यक्रमों की कडिय़ां एक दूसरे से जुड़ती नजर आ रही हैं। रविवार को भाजपा विधायक दल की बैठक हुई, लेकिन नेता प्रतिपक्ष का चयन नहीं किया गया। नेता का चयन खरमास तक के लिए टाल दिया गया। इधर, बाबूलाल मरांडी ने अपनी पार्टी की कार्यसमिति को भंग कर दिया। खरमास बाद इस पर पुनर्विचार की बात कही। खरमास के संयोग से बाबूलाल के भाजपा में शामिल होने की अटकलों को बल मिलता नजर आ रहा है। इधर, बाबूलाल के रुख को लेकर उनके दल के विधायक प्रदीप यादव और बंधु तिर्की भी पसोपेश में हैं। कमेटी भंग करने से नाराज प्रदीप और बंधु के कांग्रेस में जाने की चर्चा भी जोरों पर है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.