Move to Jagran APP

Top Ranchi News of the Day, 6th November 2019, 13 सीटों के लिए अधिसूचना, 42 सीटों पर झामुमो, भाजपा प्रत्याशी, नेहा कक्कड़, युवक ने की आत्महत्या

Top Ranchi News of the Day 6th November 2019. पढ़ें बुधवार शाम पांच बजे तक की रांची की टॉप 5 खबरें। ताजातरीन खबरों के लिए बने रहिए हमारे साथ।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Wed, 06 Nov 2019 06:10 PM (IST)Updated: Wed, 06 Nov 2019 06:10 PM (IST)
Top Ranchi News of the Day, 6th November 2019, 13 सीटों के लिए अधिसूचना, 42 सीटों पर झामुमो, भाजपा प्रत्याशी, नेहा कक्कड़, युवक ने की आत्महत्या
Top Ranchi News of the Day, 6th November 2019, 13 सीटों के लिए अधिसूचना, 42 सीटों पर झामुमो, भाजपा प्रत्याशी, नेहा कक्कड़, युवक ने की आत्महत्या

रांची, जेएनएन। Top Ranchi News of the Day 6th November 2019 - बुधवार शाम पांच बजे तक की रांची की टॉप 5 खबरें। झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव के तहत पहले चरण की 13 सीटों के लिए अधिसूचना बुधवार को जारी हो गई है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने कहा है कि पार्टी 42 से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ेगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा, मुख्यमंत्री रघुवर दास और संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह पार्टी के प्रत्याशियों पर निर्णय लेंगे। जमशेदपुर में नेहा कक्कड़ के कार्यक्रम में आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज हुआ है। रांची के मधुकुम में फंदे से झूलकर एक युवक ने आत्महत्या कर ली है। ताजातरीन खबरों के लिए बने रहिए हमारे साथ।

loksabha election banner

13 सीटों के लिए अधिसूचना जारी, पहले दिन एक भी नामांकन नहीं

झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव के तहत पहले चरण की 13 सीटों के लिए अधिसूचना बुधवार को जारी हो गई है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनय कुमार चौबे ने जानकारी देते हुए कहा कि अधिसूचना जारी होने के पहले दिन आज बुधवार को राज्य में कहीं से भी नामांकन की सूचना नहीं है। उन्होंने बताया कि नामांकन पत्र कई जगहों पर बिके हैं। चतरा विधानसभा क्षेत्र में दो उम्मीदवार बसपा से गौतम रविदास और निर्दलीय के रूप में संदीप कुमार ने नामांकन पत्र खरीदा।

42 से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ेगी झामुमो

नेता प्रतिपक्ष और झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने कहा है कि वे गठबंधन के लिए प्रयासरत हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि झामुमो 42 से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वे बुधवार को झामुमो की कार्यकारिणी की बैठक में बोल रहे थे। महागठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि आज देर रात तक गठबंधन का चेहरा सामने आ जाएगा। बाबूलाल मरांडी के महागठबंधन में शामिल होने के सवाल पर कहा कि बाबूलाल मरांडी से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन संपर्क नहीं हुआ है। इस दौरान भाजपा नेता समीर मोहंती जेएमएम में शामिल हुए।

भाजपा की तिकड़ी लेगी प्रत्याशियों पर निर्णय

झारखंड प्रदेश भाजपा की चुनाव समिति ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर निर्णय लेने के लिए प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा, मुख्यमंत्री रघुवर दास और संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह को अधिकृत किया है। बुधवार को रांची में भाजपा प्रदेश चुनाव समिति की हुई बैठक में यह फैसला लिया गया। चुनाव समिति की बैठक में विधानसभा वार संभावित उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा हुई। बुधवार को नियत समय 11 बजे से करीब आधा घंटा विलंब से शुरू हुई बैठक में भाजपा के तमाम दिग्गज नेता मौजूद रहे।

जमशेदपुर में नेहा कक्कड़ के कार्यक्रम में आचार संहिता का उल्लंघन

जमशेदपुर में दो नवंबर को आयोजित हुए नेहा कक्कड़ के कार्यक्रम के मामले में आयोजक के विरुद्ध आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनय कुमार चौबे ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि प्राथमिक जांच में रात 10 बजे के बाद भी कार्यक्रम आयोजित किए जाने की बात सामने आई है। इसके अलावा अन्य बिंदुओं पर जांच चल रही है।

रांची के मधुकम में फंदे से झूल कर युवक ने की आत्महत्या

सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के मधुकम में किशन कुमार नामक युवक ने फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली। घटना बीते मंगलवार देर रात की बताई जा रही है। किशन अपने कमरे में जाकर फंदे से झूल गया। बुधवार की सुबह परिजनों ने जब दरवाजा खुलवाया तो दरवाजा नहीं खोला। इससे परिजनों को शक हुआ तो दरवाजा तोड़कर घुसे। परिजनों ने देखा कि किशन फंदे से झूल रहा है। आनन-फानन में परिजन उसे फंदे से उतारकर नामकुम स्थित ईएसआइ हॉस्पिटल ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.