Move to Jagran APP

YouTube पर धूम मचा रहा Rap Song 'शहर मेरा रांची', सुनकर आप भी झूमने को हो जाएंगे मजबूर

Rap Song Mera Shehar Ranchi. 10 दिनों के अंदर ढाई लाख से अधिक लोगों ने इस वीडियो को देखा है। 28 हजार से अधिक लोग इसे लाइक कर चुके हैं।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Tue, 29 Oct 2019 03:29 PM (IST)Updated: Tue, 29 Oct 2019 03:29 PM (IST)
YouTube पर धूम मचा रहा Rap Song 'शहर मेरा रांची', सुनकर आप भी झूमने को हो जाएंगे मजबूर
YouTube पर धूम मचा रहा Rap Song 'शहर मेरा रांची', सुनकर आप भी झूमने को हो जाएंगे मजबूर

रांची, [विक्रम गिरी]। जेएच जीरो वन शहर मेरा रांची, लड़के सारे डोप मिल कर मारे बाजी, गंदी सोच नहीं, किसी की यहां जी...आ जाओ भाई ये है मेरा शहर रांची....रैप में अपनी रांची। दो युवाओं को यह रैप गाते सुनेेंगे तो यकीन मानिए आप भी झूमने को मजबूर हो जाएंगे। रांची पर बनी यह पहली रैप वीडियो है और यूट्यूब पर धमाल मचा रही है। रांची के लालपुर के रहने वाले और बीआइटी सिंदरी से एमटेक कर रहे सौरभ सुमन ने यह रैप लिखी है।

loksabha election banner

सौरभ के दोस्त रैपर अक्की उर्फ अक्षय ने रैप को कंपोज किया है। साथ ही कोरस भी गाया है। जेएच जीरो वन मेरा शहर रांची...रैप वीडियो को 10 दिनों में ही ढाई लाख से अधिक लोगों ने देखा है। अब तक 29 हजार से अधिक लोगों ने वीडियो को पसंद किया है। खास बात यह है कि ये व्यूअर्स देशभर के हैं, जो रांची पर बनी इस पहली रैप वीडियो को देख रहे हैं व पसंद कर रहे हैं।

रैप में रांची के प्राइम लोकेशन, फॉल, घाटी आदि भी डाला गया है जिससे यह बेहतरीन बन पड़ा है। रैप वीडियो में जोन्हा फॉल, दशम फॉल है तो जगन्नाथ मंदिर, पतरातू घाटी को भी बड़ी खूूबसूरती दिखाया गया है। यह रैप देख कर देशभर के लोग रांची की खूबसूरती के बारे में जान पाएंगे। वीडियो में शहर के आसपास के पर्यटन स्थलों के बारे में दिखाया व बताया गया है।

हरियाणा में बीटेक के दौरान रैपर अक्की से हुई दोस्ती

सौरभ की दोस्ती रैपर अक्की से तब हुई जब वे 2012 में महाऋषि मार्केंडेश्वर यूनिवर्सिटी में बीटेक करने के लिए हरियाणा गए। अक्की यानी अक्षय उसी कॉलेज से डिप्लोमा कर रहे थे। पढ़ाई के दौरान दोनों के बीच दोस्ती हुई। इसके बाद सौरभ की म्यूजिक के प्रति रुचि और बढ़ गई। 2016 में वहां से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद वे रांची आए। बीआईटी सिंदरी में एमटेक के लिए एडमिशन लिया। पहले सेमेस्टर की पढ़ाई कर रहे हैैं।

रांची के ऊपर सोच कर रखा था गाना करना है

सौरभ ने बताया कि दोस्त अक्की की मुज्जफरनगर में अपनी स्टूडियो है। अक्की ने अपने शहर मुज्जफरनगर के ऊपर एक वीडियो शूट किया था जो उसे बेहद पसंद आया। सौरभ बताते हैैं कि तभी से ये सोच रखा था कि रांची के ऊपर एक गाना करना है। फिर जेएच जीरो वन ये है मेरा शहर रांची की स्क्रिप्ट लिखी। सौरभ को बचपन से ही रैप का शौक रहा है। पहली बार कक्षा नौवीं में पढ़ाई के दौरान उसने रैप लिखा था।

गाने में इन लोकेशन्स का है जिक्र

बिरसा चौक, दशम फॉल, हुंडरू फॉल, गैतलसूद डैम, जोन्हा फॉल, पतरातू वैली, धोनी का घर, जेएससीए स्टेडियम, रोक गार्डन, पहाड़ी मंदिर, जगन्नाथ मंदिर, विधान सभा, न्यूक्लियस मॉल, लालपुर चौक आदि शामिल है।

मुज्जफरनगर स्टूडियो में पूरा किया मिक्सिंग का काम

वीडियो का टाइटल रांची जेएच जीरो वन रखा गया है। वीडियो का प्रोडक्शन सौरभ ने किया है। शूटिंग के बाद मुुज्जफरनगर स्थित अक्की के स्टूडियो में ही मिक्सिंग का पूरा काम किया गया है। यह वीडियो अक्की रैप किंग यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है। इसके अलावा एनकेबी पिक्चर्स के कीवर्ड से भी वीडियो को खूब सर्च किया जा रहा है।

इस रैप पर आप भी झूमें...

जेएच जीरो वन ये है मेरा शहर रांची

लड़के सारे डोप मिल कर मारें बाजी

गंदी सोच नहीं किसी की यहां जी

आ जाओ भाई ये है मेरा शहर रांची

आ जाओ स्वागत करूं मेरे शहर रांची में

एमएस धोनी सर का घर मेरे पास ही है

सात झरने बहते शहर में ये आम नहीं है

तेरा शहर देखा बेटा कुछ खास नहीं है

रॉक गार्डेन, पहाड़ी मंदिर, न्यूक्लियस मॉल, फिरायालाल चौक, लालपुर चक्कर गोल, हुंडरू फॉल, दशम फॉल, जोन्हा तीनों फॉल... तेरे शहर में है क्या ऐसी चीजें बोल

...हां बोल ना... नहीं है तो सुन

जेएच जीरो वन शहर मेरा रांची

लड़के सारे डोप मिलकर बारे बाजी

गंदी सोच नहीं किसी की यहां जी

आ जाओ भाई ये है शहर मेरा रांची

झारखंड की इसे राजधानी कहते हैं

छोटे-छोटे घर में दिल वाले रहते हैं

धुसका खाते हैं और फालतू नहीं सहते हैं

जोहार झारखंड प्यार से ये कहते हैं

आजा लेके चलूं पतरातू वैली,

रिम्स आइआइएम बीआइटी यहां पायेली 

सिधा अप 12 से भाई गल्ली

तन्ने छड़ेगा तोह बता दूं मैं पहली

गायब भी हो जाएगा और बात नहीं फैलनी

गाना बजेगा ये रांची टू दिल्ली

शो पे शो तेरा शहर मेरा डेली

इस गाने ने सारे गानों की ले ली

जेएच जीरो वन शहर में रांची 

लड़के सारे डोप मिल कर मारे बाजी

गंदी सोच नहीं है किसी की यहां जी

आ जाओ भाई ये है मेरा शहर रांची


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.