Move to Jagran APP

मुख्यमंत्री की जोहार जन आशीर्वाद यात्रा का तीसरा चरण आज से

मुख्यमंत्री रघुवर दास की जोहर जन आशीर्वाद यात्रा का तीसरा चरण सोमवार से शुरू होगा।

By JagranEdited By: Published: Mon, 14 Oct 2019 04:29 AM (IST)Updated: Mon, 14 Oct 2019 06:14 AM (IST)
मुख्यमंत्री की जोहार जन आशीर्वाद यात्रा का तीसरा चरण आज से
मुख्यमंत्री की जोहार जन आशीर्वाद यात्रा का तीसरा चरण आज से

रांची : मुख्यमंत्री रघुवर दास की 'जोहर जन आशीर्वाद यात्रा' का तीसरा चरण सोमवार से शुरू होगा। 14 अक्टूबर को हजारीबाग से शुरू होने वाली यात्रा 23 को बगोदर में समाप्त होगी। इस दौरान मुख्यमंत्री का रथ छोटानागपुर प्रमंडल के सभी विधानसभा क्षेत्रों का रुख कर 511 किलोमीटर की यात्रा तय करेगा। बता दें कि मुख्यमंत्री संताल और कोल्हान प्रमंडल में 'जोहर जन आशीर्वाद यात्रा' के तहत सभी विधानसभा क्षेत्रों का भ्रमण कर चुके हैं।

loksabha election banner

---------

मुख्यमंत्री का कार्यक्रम :

- 14 अक्टूबर : हजारीबाग सर्किट हाउस से झुमरा होते हुए करयातपुर। बरकट्टा के पिपचो।

- 16 अक्टूबर : निरसा विधानसभा में जनसभा व स्वागत। सिंदरी होते हुए झरिया।

- 17 अक्टूबर : धनबाद, बाघमारा, टुंडी और गांडेय। गांडेय में जनसभा के बाद रांची वापसी।

- 20 अक्टूबर : जमुआ के रेम्बा मोड़ और कोडरमा में रोड शो। बरही में जनसभा।

- 21 अक्टूबर : चंदनक्यारी में रोड शो। बोकारो में जनसभा व गोमिया में स्वागत और बेरमो के बांधडीह हाई स्कूल में जनसभा।

- 23 अक्टूबर : गिरिडीह के पीरटांड में जनसभा व रोड शो। बगोदर बस स्टैंड पर जनसभा। राजधनवार में जनसभा।

अब रांची के हरमू में होगी झामुमो की रैली

रांची : झामुमो को अपनी 'बदलाव रैली' के लिए मोरहाबादी मैदान नहीं मिला। अब पार्टी की 19 अक्टूबर की प्रस्तावित रैली रांची के हरमू मैदान में होगी। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने मैदान न मिलने के लिए सरकार को निशाने पर लिया है। वहीं, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कहा है कि झामुमो मैदान के नाम पर गलत बयानबाजी कर रहा है।

झामुमो के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय ने प्रशासन पर सरकार के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया है। स्पष्ट कहा कि जानबूझ कर झामुमो को मैदान उपलब्ध नहीं कराया गया। वहीं, भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष रामकुमार पाहन ने कहा है कि झामुमो घट रहे जनाधार से घबराकर अनर्गल बयानबाजी कर रहा है। कहा, जिप्सोवा ने एक अगस्त को मोरहाबादी मैदान में बुकिंग के लिए आवेदन दिया था, जबकि झामुमो ने सारी बातों को जानने के बावजूद आठ अगस्त को आवेदन दिया। पहले आवेदन करने को आधार बना प्रशासन ने मैदान जिप्सोवा को दिया। झामुमो को प्रशासन ने 16 अगस्त को इस बारे में सूचना भी दे दी थी कि मैदान नियमानुकूल आवंटित किया जा चुका है। बावजूद इसके, मैदान को लेकर बयानबाजी की जा रही है। इधर, राजधानी में होने वाली रैली को लेकर झामुमो ने तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी कार्यकर्ता रैली को सफल बनाने के लिए घर-घर जा रहे हैं। वहीं, सोशल मीडिया पर भी रैली को लेकर प्रचार प्रसार किया जा रहा है। आरएसएस के इशारे पर देश चलाना गलत : भाकपा

रांची : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के राष्ट्रीय महासचिव डी. राजा ने आरोप लगाया है कि देश आरएसएस के इशारे पर चल रहा है और यह कहीं से भी राष्ट्रहित में नहीं है। भाकपा के दो दिवसीय राज्य परिषद की बैठक के बाद वे संवाददाताओं से बात कर रहे थे। भाकपा के राज्य कार्यालय में पशुपति कोल की अध्यक्षता में हुई बैठक में पार्टी के तमाम वरीय नेता मौजूद थे।

राजा ने कहा कि मोदी सरकार की नीतियों के कारण देश आर्थिक तंगी से गुजर रहा है। कल-कारखाने बंद हो रहे हैं और मजदूर बेरोजगार। दूसरी ओर, मोदी सरकार आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) के एजेंडे पर काम कर रही है। आरएसएस के इशारे पर देश को चलाना राष्ट्रहित में नहीं है। वामपंथी दल ऐसी कोशिशों का विरोध करते हैं और आंदोलन के लिए भी तैयार हो चुके हैं। भाकपा के राज्य सचिव भुवनेश्वर मेहता ने झारखंड विधानसभा चुनाव में सम्मानजनक गठबंधन की बात कही। उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन से पहल करने का आग्रह किया, ताकि भाजपा के खिलाफ सभी मिलकर उसके मंसूबों को नाकाम कर दें। गठबंधन में छह सीटों की मांग की है, लेकिन समझौता नहीं होने की स्थिति में हमारी तैयारी 19 सीटों पर चुनाव लड़ने की है। राष्ट्रीय सचिव रमेंद्र कुमार, राज्य के सहायक सचिव महेंद्र पाठक, राजेंद्र यादव, आफताब आलम, कार्यालय सचिव अजय कुमार सिंह आदि भी इस दौरान मौजूद थे। इसके पूर्व डी. राजा का भव्य स्वागत किया गया। उन्हें भुवनेश्वर प्रसाद मेहता ने बिरसा मुंडा का प्रतीक चिह्न देकर स्वागत किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.