Move to Jagran APP

विशेष बच्चों की पेंटिंग प्रतिभा की कायल हुई राज्यपाल

राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को आड्रे हाउस में विशेष (दिव्यांग) बच्चों के द्वारा पेंटिंग बनाई गई।

By JagranEdited By: Published: Sat, 21 Sep 2019 04:03 AM (IST)Updated: Sat, 21 Sep 2019 04:03 AM (IST)
विशेष बच्चों की पेंटिंग प्रतिभा की कायल हुई राज्यपाल
विशेष बच्चों की पेंटिंग प्रतिभा की कायल हुई राज्यपाल

राज्य ब्यूरो, रांची : राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को आड्रे हाउस में विशेष (दिव्यांग) बच्चों द्वारा बनाई गई पेंटिंग से काफी प्रभावित हुई। मौका था झारखंड बाल कल्याण परिषद द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय पेंटिंग प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को पुरस्कृत करने का। राज्यपाल ने कहा कि इन बच्चों में भले ही शारीरिक रूप से कुछ कमी हो, लेकिन ये मानसिक रूप से मजबूत हैं और इनमें पेंटिंग, म्यूजिक, डांसिंग की प्रतिभा कूट-कूटकर भरी है।

loksabha election banner

राज्यपाल ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि उनमें इतनी प्रतिभा है कि वे काफी आगे जा सकते हैं। राज्यपाल उनके साथ हैं। कहा, चूंकि सभी बच्चे जिलों से चयनित होकर आए हैं, इसलिए सभी विनर है। इससे पहले राज्यपाल के प्रधान सचिव सतेंद्र सिंह ने बताया कि राज्य स्तर पर पुरस्कृत बच्चे राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। परिषद की उपाध्यक्ष पुष्पा भुवालिका ने बताया कि पिछले पांच वर्षो में झारखंड के 33 बच्चे राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त कर चुके हैं। यह बच्चों की प्रतिभा से ही संभव हुआ है। इससे पहले, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 22 जिलों के लगभग 400 बच्चे शामिल हुए, जिनमें 105 विशेष बच्चे थे। पेंटिंग का विषय 'मेरी जंगल यात्रा', 'जल में जीवन', 'अतुल्य भारत', 'भारतीय सेना' आदि रखा गया था। विशेष बच्चों द्वारा बनाई गई पेंटिंग को लोग काफी सराहना कर रहे थे।

राज्यपाल ने इस अवसर पर विभिन्न श्रेणियों में बच्चों को प्रथम, द्वितीय, तृतीय अवार्ड के अलावा संात्वना पुरस्कार प्रदान किया। उन्होंने निर्णायक मंडली में शामिल चित्रकार प्रवीण कर्मकार, शब्बीर हुसैन व मंजूषा जायसवाल को सम्मानित किया। मौके पर पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) कमल नयन चौबे, रांची क्षेत्रीय विकास प्राधिकार (आरआरडीए) के अध्यक्ष परमा सिंह, कार्यक्रम को सपोर्ट करनेवाले तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम लिमिटेड (ओएनजीसी) के पदाधिकारी आरपी पांडेय आदि उपस्थित थे।

------------------

इन्हें मिला पुरस्कार (विभिन्न श्रेणी में प्रथम, द्वितीय एवं सांत्वना पुरस्कार) :

विशांत कुमार, अर्जुन मुंडा, नीति कुमारी (रांची), रोशन कुमार (खलारी), लक्ष्मी कुमारी (कोडरमा), बबीता कुमारी (रांची), रानी नीलोफर (लोहरदगा), श्रेया कुमारी, प्रीति महतो, निकिता कुमारी (रांची), सुमन बराबरी (दुमका), अमितेष लोहरा (रांची), गौरव कुमार (गिरिडीह), रीना हांसदा (जमशेदपुर), संध्या कुमारी (भरनो, गुमला), अनन्या कुमारी (रांची), यश सिंह (जमशेदपुर), काजल कुमारी (गुमला), प्रकाश उरांव, सुरेश कुमार (रांची) आदि।

-------------


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.