रांची में मोबाइल छीनते दो झपटमार धराए, पुलिस ने भेजा जेल Ranchi News
Jharkhand. गुरुवार को एक युवक से मोबाइल झपटकर भागने के दौरान दोनों झपटमार पकड़ाए। पुलिस की पूछताछ में दोनों ने कई घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की।
By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Thu, 12 Sep 2019 06:34 PM (IST)Updated: Thu, 12 Sep 2019 09:23 PM (IST)
रांची, जासं। राजधानी रांची में गुरुवार को पुलिस ने दो झपटमारों को जेल भेज दिया है। दोनों झपटमार रांची के हिंदपीढ़ी के रहने वाले हैं। दोनों बीते बुधवार की रात करीब आठ बजे रूपेश नाम के युवक से मोबाइल झपटमारी कर भाग रहे थे। उसी दौरान दोनों को स्थानीय लोगों ने खदेड़कर पकड़ा था। इसके बाद मारपीट की थी। हालांकि पुलिस ऐन वक्त पर पहुंची और दोनों को गिरफ्तार कर थाने ले गई। गुरुवार को पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया। उनसे मोबाइल बरामद कर युवक को सौंप दिया गया। दोनों झपटमारों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उनसे कड़ाई से पूछताछ की।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें